फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian WOmen team Beat SL in fst T20I

एक दिलचस्प वाकये के साथ टीम इंडिया ने लगाया जीत का 'चौका'

Mon, 22 Feb 2016 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Feb 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
Indian WOmen team Beat SL in fst T20I

वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद भारतीय टीम ने टी-20 में भी शानदार खेल दिखाया और गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर 34 रनों की बड़ी जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते 19 फरवरी को रांची में 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारत की महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में गजब का खेल दिखाया और लगातार चौथी जीत दर्ज करा ली।
विज्ञापन


भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 130 रन बनाकर मेहमान टीम को 131 रनों का लक्ष्य दिया। फिर गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और 20 ओवर में विपक्षी टीम को 100 के पार भी नहीं जाने दिया। इस तरह से भारत ने यह मैच 34 रन से जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही पारियों एक ही गेंदबाज के खाते में गए शुरुआती तीनों विकेट

Indian WOmen team Beat SL in fst T20I

रांची में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट पर 130 रन बनाए। उसकी ओर से हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 35 रन बनाए। हालांकि कप्तान मिताली राज आज सिर्फ 3 रन ही बना सकी।

जवाब में पहले ही ओवर में झटका लगने के बाद श्रीलंका कभी भी संभल नहीं सकी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 96 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अनुजा पाटिल ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके। दीप्ति शर्मा ने भी 2 विकेट लिए।

मैच की दोनों पारियों में एक दिलचस्प वाकया हुआ। दोनों ही टीमों के शुरुआती 3 विकेट किसी एक ही गेंदबाज ने झटके। भारतीय पारी के पहले 3 विकेट सुगांधिक कुमारी ने लिए जबकि श्रीलंकाई पारी की पहले 3 विकेट एक ही गेंदबाज अनुजा पाटिल ने झटके। साथ ही ये दोनों गेंदबाज इससे ज्यादा विकेट नहीं ले पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed