फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women's team played holi in New zealand except sneh rana whole team looked colourful

Indian team Holi: भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड में जमकर खेली होली, स्नेह राणा को छोड़ पूरी टीम दिखी रंग बिरंगी

Fri, 18 Mar 2022 03:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 03:59 PM IST
सार

भारत की महिला खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली। विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की, लेकिन स्नेह राणा इन सभी चीजों से दूर रहीं। उनके शरीर में कोई रंग तक नहीं था। 
 

विज्ञापन
Indian women's team played holi in New zealand except sneh rana whole team looked colourful
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही खिलाड़ियों ने भी जमकर होली का मजा लिया। टीम इंडिया की सभी खिलाड़ियों ने मस्ती की, लेकिन स्नेह राणा इन सब चीजों से दूर रहीं। बीसीसीआई ने होली खेलने के बाद महिला टीम की एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें सभी खिलाड़ी रंग-बिरंगी दिख रही हैं, लेकिन स्नेह राणा के शरीर में गुलाल तक नहीं है। हालांकि, स्नेह ने क्यों होली न खेलने का फैसला किया इसकी वजह नहीं पता चल पाई है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ है। इस मैच में भारत के लिए जीत बहुत जरूरी है, लेकिन खिलाड़ियों ने मैच से पहले होली में मस्ती करने का मौका नहीं छोड़ा। पिछले विश्व कप में भारत ने कंगारू टीम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस मैच में भी टीम इंडिया अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने शेयर की फोटो
भारतीय महिला टीम के होली खेलने की फोटो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा "प्रैक्टिस के बाद त्योहार की गतिविधियां, न्यूजीलैंड से भारतीय टीम सभी को होली की शुभकामनाएं देती है।" वसंत ऋतु में होली रंगों का त्योहार होता है। यह पर्व मौज मस्ती और बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। होली भले ही हिंदुओं का त्योहार हो लेकिन सभी धर्मों के लोग इसे मनाते हैं। भारत में रबी की फसल की कटाई से पहले यह त्योहार मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के मौके पर कुछ लजीज मिठाइयां और स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। इसके अलावा ठंडाई और रंग बिरंगे गुलाल के साथ यह त्योहार मनाया जाता है। 

महिला विश्व कप में भारत की मुश्किलें बढ़ी
महिला विश्व कप में भारत ने चार में से दो मैच जीते हैं, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत का अगला मैच शनिवार को ऑस्ट्रेलिया कि एखिलाफ है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए जीत बहुत जरूरी है। अगर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ता है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed