{"_id":"68c45beec2e8943c690fda9c","slug":"indian-women-s-team-head-coach-amol-muzumdar-says-series-against-australia-is-trailblazer-ahead-of-world-cup-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs AUS W: महिला टीम के कोच मजूमदार ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज को कड़ी परीक्षा करार दिया, रविवार से होगी शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs AUS W: महिला टीम के कोच मजूमदार ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज को कड़ी परीक्षा करार दिया, रविवार से होगी शुरुआत
Fri, 12 Sep 2025 11:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:14 PM IST
सार
भारत विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत 14 सितंबर से होगी। इसके बाद अगले मैच 17 और 20 सितंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
अमोल मजूमदार
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की सीरीज को टीम के लिए एक कड़ी परीक्षा करार देते हुए कहा कि वे 30 सितंबर से गुवाहाटी में शुरू होने वाले महिला विश्व कप की तैयारी कर रही हैं। भारत विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत 14 सितंबर से होगी। इसके बाद अगले मैच 17 और 20 सितंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
मजमूदार बोले- सीरीज का बेसब्री से इंतजार है
मजूमदार ने कहा, मुझे लगता है कि यह विश्व कप के लिए एक बेहतरीन तैयारी है। यह हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीरीज है और हम इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक के खिलाफ खेल रहे हैं। इंग्लैंड का हमारा दौरा शानदार रहा, हमें सकारात्मक परिणाम मिले जो हम चाहते थे और हम इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंग्लैंड में हमें अच्छे परिणाम मिले, वनडे में 2-1 से जीत और हमने टी20 सीरीज जीती। यह एक शानदार टीम प्रयास था। स्मृति मंधाना ने ट्रेंट ब्रिज में और हरमनप्रीत कौर ने डरहम में शतक बनाया।

'सफलता के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे'
कोच ने कहा कि विश्व कप में सफलता के लिए टीम को सामूहिक प्रयास करना होगा। मजूमदार ने कहा, 'सभी ने योगदान दिया और यही उस सीरीज की सबसे अच्छी बात थी। राधा यादव ने अहम भूमिका निभाई, क्रांति गौड़ ने भी योगदान दिया। सभी जरूरी चीजें सही रही। हमें सफलता के लिए सामूहिक रूप से बहुत प्रयास करने होंगे।' उन्होंने कहा कि भारत विश्व कप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में मिलने वाले मौकों का पूरा फायदा उठाएगा। मजूमदार ने कहा, तैयारी तो वही है, लेकिन हां, ऑस्ट्रेलिया पिछले कई वर्षों से प्रभावशाली टीम रही है, लेकिन हम अपनी तैयारी और उसे कैसे अंजाम देंगे, इस पर ध्यान केंद्रित करते हैं।