ICC Ranking: मिताली राज फिर बनीं नंबर 1, जानें किसे पछाड़ हासिल की यह खास उपलब्धि
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट और वनडे कप्तान मिताली राज फिर एकदिवसीय महिला क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी की गई रैंकिग में हासिल की।
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट और वनडे कप्तान मिताली राज फिर एकदिवसीय क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की। अभी कुछ दिन पहले कैरेबियन महिला बल्लेबाज टेलर ने वनडे में पहला स्थान हासिल किया था। लेकिन आईसीसी की ताजा रैंकिंग में एक बार फिर मिताली राज ने बाजी मारते हुए एकदिवसीय क्रिकेट में पहली रैंक हासिल की।
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 20 जुलाई (मंगलवार) को एकदिवसीय महिला बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। जिसके बाद मिताली 762 अंकों के साथ एक बार फिर दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज बन गईं। दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की लिजले ली हैं उनके 758 रेटिंग अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 756 अंकों के साथ तीसरे वहीं इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट 754 अंकों के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।
🔝 @M_Raj03 has regained her position as the No.1 batter on the @MRFWorldwide ICC Women's ODI Player Rankings.
विज्ञापन विज्ञापन
Full list: https://t.co/jxTLqOK1gm pic.twitter.com/oAHUTu4eRY — ICC (@ICC) July 20, 2021
बीते हफ्ते आईसीसी की महिला एकदिवसीय रैंकिंग में पहला स्थान पाने वाली स्टेफनी टेलर अब खिसककर पांचवें नंबर पर चली गई हैं और उनके 736 अंक हैं। मिग लैनिंग 723 अंकों के साथ छठे, एमी सैटरवेट 715 अंकों के सातवें, नेटली साइवर 706 अंकों के साथ आठवें, स्मृति मंधाना 701 अंक के साथ नवें जबकि 683 अंको के साथ लौरा वॉल्वार्ट 10वें स्थान पर काबिज हैं।
6 साल से भी अधिक समय पूर्व पहली बार बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंचने के बाद मिताली नौवीं बार नंबर एक बल्लेबाज बनीं हैं। पिछली रैंकिंग में शीर्ष पर चल रही वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर पांचवें स्थान पर खिसक गई हैं। गेंदबाजों की सूची में झूलन गोस्वामी पांचवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं जबकि ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा 10वें स्थान पर हैं।
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज मंधाना अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग की बराबरी करते हुए तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 में 70 रन की पारी खेली थी जो पिछले हफ्ते इस प्रारूप में उनका एकमात्र मुकाबला था।
मंगलवार को हुए साप्ताहिक अपडेट में वेस्टइंडीज की कप्तान टेलर को 30 अंक का नुकसान हुआ। वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पांच मैचों की श्रृंखला में 3-2 से हराया। टेलर को साप्ताहित रैंकिंग के दौरान तीन मैचों में से दो में बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने 49 और 21 रन बनाए।
श्रृंखला के पहले मैच में नाबाद शतक की बदौलत एक दिवसीय रैंकिंग में पिछले हफ्ते शीर्ष पर पहुंची टेलर ने ऑलराउंडरों की सूची में भी शीर्ष स्थान ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी को गंवा दिया है। तीन मैचों में टेलर को कोई विकेट नहीं मिला जिससे वह आलराउंडरों की सूची में भी तीन स्थान नीचे खिसक गईं।