फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian women cricketer harmanpreet kaur debuts on ramp at mysore fashion week 2017

जब पहली बार भारतीय महिला क्रिकेटर मैसूर फैशन वीक 2017 में रैंप पर उतरीं...

Wed, 20 Sep 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 20 Sep 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
indian women cricketer harmanpreet kaur debuts on ramp at mysore fashion week 2017
हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर हाल ही में मैसूर फैशन वीक 2017 में रैंप पर उतरीं। उन्होंने इस शो में डिजाइनर अर्चना कोचर के लिए रैंप पर वॉक किया। इस शो के लिए हरमनप्रीत ने अर्चना द्वारा डिजाइन किया गया नीले रंग का लहंगा पहना हुआ था।

विज्ञापन


28 साल की हरमनप्रीत पहली बार रैंप पर चलती हुई काफी घबराई हुई नजर आ रही थीं। जैसे ही हरमनप्रीत की स्टेज पर एंट्री हुई दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। हरमनप्रीत ने इस मौके पर कहा, 'मैं पहली बार रैंप पर उतर रही थी और इसलिए, काफी घबराई हुई थी। कुछ नया और अलग करने के लिए ही मैंने सोचा कि रैंप पर क्यों न उतरा जाए।'
विज्ञापन


मालूम हो कि हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान उस समय सुर्खियों में आ गई थी जब उन्होंने विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की नाबाद धमाकदेार पारी खेली थी। सेमीफाइनल में उनकी पारी की मदद से भारत ने जीत दर्ज की थी और फाइनल में प्रवेश किया था, जिसमें उसे मेजबान इंग्लैंड के हाथों शिकस्त मिली थी। बता दें कि फिलहाल हरमनप्रीत पंजाब पुलिस में डीसीपी के पद पर नियुक्त हैं। हरमनप्रीत को यह पद विश्वकप में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद सम्मान के तौर पर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed