{"_id":"5ea39b534e5c7b2bfd7f2f8f","slug":"indian-women-cricket-team-tour-to-england-postponed-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरा टला, ECB ने एक जुलाई तक पेशेवर क्रिकेट को किया निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरा टला, ECB ने एक जुलाई तक पेशेवर क्रिकेट को किया निलंबित
Sat, 25 Apr 2020 07:37 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 25 Apr 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला टीम का 25 जून से शुरू होने वाला इंग्लैंड का दौरा अस्थायी रूप से स्थगित हो गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के कारण एक जुलाई तक देश में पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों को निलंबित कर दिया। भारतीय महिला टीम को दो सप्ताह के संक्षिप्त दौरे में चार वनडे और दो टी20 मैच खेलने थे।
विज्ञापन
ईसीबी ने स्पष्ट किया कि काउंटी चैंपियनशिप सत्र में नौ दौर के मुकाबले नहीं होंगे लेकिन लाल गेंद और सफेद गेंद के क्रिकेट को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, ‘हमें थोड़ी उम्मीद है कि हम इन गर्मियों में कुछ क्रिकेट खेल पाएंगे। हम विश्वव्यापी संकट में घिरे हैं। पेशेवर खेल खेलने से कहीं ज्यादा हमारी प्राथमिकता कमजोर और अहम कामगारों, पूरे समाज को बचाने की होगी। इसलिए, आसान शब्दों में कहा जाए तो जब तक खेलना सुरक्षित नहीं होगा, तब तक कोई क्रिकेट नहीं होगा। हम अपने कार्यक्रम में तभी आगे बढ़ेंगे जब सरकारी दिशानिर्देश इसकी अनुमति देंगे।’
विज्ञापन