फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricket team lost to new zealand in second t20

आखिरी गेंद में हारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, न्यूजीलैंड ने जीती टी-20 सीरीज

Fri, 08 Feb 2019 11:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 08 Feb 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Indian women cricket team lost to new zealand in second t20
ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारतीय महिलाओं पर चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच का फैसला आखिरी ओवर की आखिरी गेंद में हुआ। कीवी टीम को 20वें ओवर में जीत के लिए 9 रन की दरकार थी।
विज्ञापन


आखिरी गेंद में एक रन लेते ही मैच न्यूजीलैड महिलाओं के पक्ष में गया। इसके साथ ही कीवी टीम ने तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। अब तीसरा मैच हैमिल्टन में 10 फरवरी यानी रविवार को होगा।
विज्ञापन


इसके पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम निर्धारित 20 ओवर्स में छह विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। जेमिमा रॉड्रिग्ज ने सर्वाधिक 53 गेंदों में 72 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा केवल स्मृति मंधाना (36) ही दहाई के स्कोर में पहुंच पाई। दोनों के आउट होते ही पूरी भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


136 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली गेंद से ही अच्छा खेल दिखाया। सूजी बेट्स ने 62 रन की उम्दा पारी खेली। एकतरफा नजर आ रहे मैच में रोमांच आखिरी के दो ओवर्स में आया। मगर भारतीय टीम मैच जीतने में नाकामयाब रही।

राधा यादव, अरुणधती रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए तो पूनम यादव और आखिरी ओवर फेंकने वाली मानसी जोशी के खाते में 1-1 विकेट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed