फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian wicket keeper batsman KL called himself fully fit and prepared vs England for test series

केएल राहुल ने भरी हूंकार, कहा- इंग्लैंड के खिलाफ पूरी तरह तैयार, ऑस्ट्रेलिया दौरे में हुए थे घायल

Tue, 02 Feb 2021 03:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Feb 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Indian wicket keeper batsman KL called himself fully fit and prepared vs England for test series
केएल राहुल

कलाई की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश लौटने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्होंने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 वर्षीय राहुल वन-डे और टी-20 श्रृंखला में खेले थे, लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला।

विज्ञापन


मेलबर्न में उनके बाएं हाथ की कलाई चोटिल हो गई थी, जिससे वह अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे। राहुल इसके बाद स्वदेश लौट आए थे और स्वास्थ्य लाभ के लिए बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़ गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'खुशी है कि मैंने रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा किया। फिर से फिट और स्वस्थ होने से बेहतर अहसास कुछ नहीं होता। खिलाड़ियों के साथ वापसी करना हमेशा मजेदार होता है। देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है। मेरी निगाहें अब घरेलू श्रृंखला पर टिकी हैं।'

ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की श्रृंखला में दो अर्धशतक जमाने वाले राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed