फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत से हार के बाद टूट गए कप्तान डु प्लेसिस, कहा- दौरे ने बना दिया मानसिक रूप से पंगु

Wed, 23 Oct 2019 07:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 23 Oct 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
Indian tour caused mental scars says south african captain Faf Du Plessis after series loss
फाफ डूप्लेसिस - फोटो : social media

भारतीय टीम के सामने चारों खाने चित होने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने माना कि यह दौरा उनके खिलाड़ियों को मानसिक रूप से पंगु बना गया। दक्षिण अफ्रीका किसी भी मैच में चुनौती पेश नहीं कर पाया और उसने तीनों मैच बड़े अंतर से गंवाए।

Indian tour caused mental scars says south african captain Faf Du Plessis after series loss
फाफ डु प्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

डु प्लेसिस ने तीसरे टेस्ट में पारी के अंतर से हार के बाद कहा, ‘इस तरह के दौरे से पता चलता है कि आप मानसिक तौर पर पंगु बन सकते हैं और इससे बाहर निकलना आसान नहीं होता है।’ उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से उन्होंने हर बार बड़े स्कोर बनाए उसे देखते हुए यह निष्ठुर और निर्ममता थी। बल्लेबाज के तौर पर आप पर इसका मानसिक रूप से प्रभाव पड़ता है। इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और इसलिए आपने देखा होगा कि आखिर में हमारी बल्लेबाजी मानसिक तौर पर कमजोर पड़ चुकी थी। आप मानसिक तौर पर पंगु नहीं होना चाहते हो।’

Indian tour caused mental scars says south african captain Faf Du Plessis after series loss
विराट कोहलीृ-फाफ डूप्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

डु प्लेसिस ने हार के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को भी जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस दौरे से सही योजनाओं की कमी का भी खुलासा हो गया, क्योंकि उन्होंने हाशिम अमला और एबी डी विलियर्स जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद की स्थिति पर विचार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian tour caused mental scars says south african captain Faf Du Plessis after series loss
जीत के बाद टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद दक्षिण अफ्रीकी की यह पहली द्विपक्षीय सीरीज थी। अमला, स्टेन और डीविलिअर्स जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी में टीम को युवाओं से उम्मीद थी लेकिन टेस्ट सीरीज में टीम पूरी तरह से एकतरफा मुकाबले में हार गई। विराट सेना ने उन्हें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बड़े अंतर से हराया और चारों खाने चित्त कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed