फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian test team against bangladesh

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया की घोषणा, दिग्गज बाहर 

Wed, 01 Feb 2017 03:12 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
indian test team against bangladesh
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन


चोट से उबर चुके विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे पार्थिव पटेल की टीम से छुट्टी हो गई है। हालांकि इस बात को लेकर पहले ही एमएसके प्रसाद ने संकेत दे दिए थे कि साहा ही उनकी पहली पसंद है।
टीम इस प्रकार है।

विराट कोहली, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, अभिनव मुकुंद, हार्दिक पांड्या
विज्ञापन


ओपनर अभिनव मुकुंद की एक बार फिर टीम में वापसी हुई है। वह पांच साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने में सफल हुए हैं। 

पार्थिव पर फिर भारी पड़े साहा

indian test team against bangladesh
पार्थिव पटेल और केएल राहुल
साहा की गैर मौजूदगी में पार्थिव पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी भूमिका अदा की थी। एक तरफ वह ओपनर की भूमिका निभा रहे थे। साथ ही विकेट के पीछे भी कमाल दिखा रहे थे। 
उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। फाइनल में पार्थिव ने 146 रनों की शानदार पारी खेली।

लेकिन चोट से उबरकर साहा ने शेष भारत की ओर से खेलते हुए ईरानी ट्रॉफी में शानदार दोहरा शतक जड़कर टीम इंडिया में अपनी वापसी का रास्ता खोल लिया। साहा ने 204 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed