फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team will play two warm-up matches against West Indies and South Africa in Women's T20 World cup

Women's T20 WC: टूर्नामेंट में अभियान शुरू करने से पहले इन दो टीमों का सामना करेगा भारत, खेलेगा अभ्यास मैच

Tue, 27 Aug 2024 06:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Aug 2024 06:18 PM IST
सार

अभ्यास मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर को पाकिस्तान और स्कॉटलैंड तथा श्रीलंका और बांग्लादेश मैच के साथ होगी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 29 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और फिर एक अक्टूबर को दुबई में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा।

विज्ञापन
Indian team will play two warm-up matches against West Indies and South Africa in Women's T20 World cup
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। आईसीसी ने मंगलवार को इस वैश्विक टूर्नामेंट के अभ्यास मैच का कार्यक्रम घोषित किया। भारतीय टीम का 29 सितंबर को वेस्टइंडीज, जबकि एक अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी 10 टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी।
विज्ञापन

अभ्यास मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर को पाकिस्तान और स्कॉटलैंड तथा श्रीलंका और बांग्लादेश मैच के साथ होगी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 29 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और फिर एक अक्टूबर को दुबई में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। अभ्यास मैच 20 ओवर के होंगे और इन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का दर्जा हासिल नहीं होगा जिससे प्रत्येक टीम को अपने सभी 15 खिलाड़ियों को मुकाबले में उतारने की स्वीकृति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी ग्रुप की दो टीम अभ्यास मैच के दौरान एक दूसरे से नहीं भिड़ेंगी। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश को जगह मिली है। तीन अक्टूबर से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता को बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए यूएई में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

अभ्यास मुकाबलों का कार्यक्रम
तिथि मैच
28 सितंबर पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड
28 सितंबर श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
29 सितंबर   न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
29 सितंबर   भारत बनाम वेस्टइंडीज
29 सितंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड 
30 सितंबर श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड 
30 सितंबर   बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान
एक अक्टूबर   वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया
एक अक्टूबर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
एक अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत 

भारत ने घोषित की थी टीम
महिला टी20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम घोषित की थी। भारत हरमनप्रीत कौर की अगुआई में इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेगा। वहीं, स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। महिला चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा। 

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन। (*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)
ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर।
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed