फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team will might play Warm up match against Bangladesh at New york ahead of T20 World cup

T20 World cup : इस टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा भारत, न्यूयॉर्क करेगा मेजबानी, सामने आई जानकारी

Thu, 16 May 2024 10:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 16 May 2024 10:24 PM IST
सार

भारतीय टीम दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। भारत ग्रुप-ए में शामिल है जहां पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान अमेरिका की टीम भी मौजूद है।

विज्ञापन
Indian team will might play Warm up match against Bangladesh at New york ahead of T20 World cup
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप में उतरने के लिए तैयार है। इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम में चुने गए अधिकतर खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल 2024 सीजन में हिस्सा ले रहे हैं। भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण के मुकाबले शुरू होने से पहले एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगा। भारतीय टीम एक जून को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। इसी दिन कनाडा डलास में टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सह मेजबान अमेरिका से भिड़ेगा।
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। भारत ग्रुप-ए में शामिल है जहां पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान अमेरिका की टीम भी मौजूद है। भारत और पाकिस्तान का सामना नौ जून को न्यूयॉर्क में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक यात्रा से बचना चाहता है भारत 
आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टूर्नामेंट से पहले टीमें दो अभ्यास मैच खेलती हैं, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण सभी 20 टीमें टूर्नामेंट से पहले ऐसा नहीं कर पाएंगी। आईपीएल 26 मई को खत्म होगा और एक हफ्ते से भी कम समय में टी20 विश्व कप शुरू हो जाएगा। भारत अपने पहले तीन लीग मैच न्यूयॉर्क में खेलेगा इसलिए वे चाहते थे कि यात्रा से बचने के लिए अभ्यास मैच इसी स्थान पर खेला जाए। अमेरिका में दो अन्य स्थान डलास और मियामी के पास फोर्ट लॉडरहिल हैं। न्यूयॉर्क में अभ्यास मैच खेलने से भारत हालात से परिचित भी हो जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, इस विश्व कप के लिए कार्यक्रम काफी व्यस्त है और इसे बेहतर ढंग से संभाला जा सकता था। आपको आईपीएल फाइनल और विश्व कप के उद्घाटन के बीच थोड़े ज्यादा समय की आवश्यकता थी। पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमें भी टूर्नामेंट से 24 घंटे पहले एक द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगी।
विज्ञापन

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होनी है टी20 सीरीज
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप से पहले 22 मई से चार मैचों की टी20 सीरीज होनी है। दोनों टीमों के बीच चौथा और अंतिम टी20 लंदन में 30 मई को होना है। यह तय है कि दोनों टीमों के पास अपना अभियान शुरू करने से पहले केवल एक अभ्यास मैच के लिए समय होगा। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत छह जून को डलास में अमेरिका के खिलाफ करेगा, जबकि इंग्लैंड चार जून को बारबाडोस में स्कॉटलैंड से भिड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed