{"_id":"5a1028b04f1c1bce408b78f6","slug":"indian-team-will-attend-camp-before-south-africa-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया अटेंड करेगी स्पेशल कैंप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया अटेंड करेगी स्पेशल कैंप
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए एक शिविर आयोजित करेगा। बोर्ड के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
चौधरी ने साथ ही कहा कि बीसीसीआई की आगामी एसजीएम में फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलने के मामले पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें बहुत कम समय है, लेकिन हम इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि खिलाड़ियों के लिए सर्वश्रेष्ठ क्या कर सकते हैं।'
टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने में व्यस्त है। यह सीरीज 24 दिसंबर को मुंबई में तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के साथ खत्म होगी। चार दिन के बाद टीम इंडिया दो महीने के लंबे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी, जहां वो तीन टेस्ट, छह वन-डे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने द्विपक्षीय सीरीज का मान बढ़ाने के लिए 9 टीमों के बीच टेस्ट लीग और 13 टीमों के बीच वन-डे लीग के लिए हरी झड़ी दे दी है। इनकी शुरुआत 2019 या 2020 में हो सकती है। टेस्ट लीग में 9 टीमें दो साल में 6 सीरीज खेलेंगी। इनमें से तीन सीरीज घर में जबकि तीन सीरीज विदेश में होंगी। ऐसे में सभी टीमों को कम से कम दो या ज्यादा से ज्यादा 5 मैच खेलने को मिलेंगे। सभी मुकाबले पांच दिवसीय होंगे। फिर वर्ल्ड टेस्ट लीग चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा।
हालांकि, टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज की संभावना कम है और चौधरी ने कहा है कि उनकी टीम इसका हल निकालने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'किसी भी वर्ल्ड कप या चैंपियनशिप में क्या सभी 20 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती है? इसलिए तरीका निकाला जाएगा।'