फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Team to be announced on 15 February for series against Australia

INDvAUS: आज होगा टीम इंडिया का चयन, इन दो खिलाड़ियों पर सारी नजरें

Fri, 15 Feb 2019 07:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 15 Feb 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
Indian Team to be announced on 15 February for series against Australia

भारतीय चयनकर्ता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए विश्वकप को ध्यान में रखकर शुक्रवार को मुंबई में टीम का चयन करेंगे।  विश्वकप के लिए अभी दो स्थान ही ऐसे बचे हैं जिनमें खिलाड़ी तय नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन


इनमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का एक स्थान भी शामिल है जिसमें चयनकर्ता जयदेव उनादकट और खलील अहमद में से किसी एक पर अंतिम मुहर लगाना चाहेंगे। 

भारतीय टीम 24 फरवरी से शुरू होने वाली श्रृंखला में दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय और पांच वन-डे खेलेगी। यह 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप से पहले भारतीय टीम की आखिरी श्रृंखला होगी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला से पता चलेगा कि ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से कौन खिलाड़ी विशेषज्ञ बल्लेबाज और दूसरे विकेटकीपर के रूप में इंग्लैंड जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएल राहुल भी भारत 'ए' की तरफ से इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दो अच्छी पारियां खेलने के बाद तीसरे सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए दौड़ में शामिल हो गए हैं।

वन-डे श्रृंखला से पहले दो टी-20 मैच होंगे जिनमें उप कप्तान रोहित शर्मा को विश्राम दिया जा सकता है ताकि वह वनडे के लिए तरोताजा होकर उतर सकें।

13 खिलाड़ियों पर लगी मुहर?

Indian Team to be announced on 15 February for series against Australia
विश्व कप ट्रॉफी के साथ विराट कोहली

चयनकर्ताओं ने विश्वकप के लिए 13 खिलाड़ियों की पहचान कर ली है। इनमें विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शामिल हैं। 

कप्तान कोहली और तेज गेंदबाजी के अगुवा बुमराह अंतिम ड्रेस रिहर्सल के लिए वापसी करेंगे। चयनकर्ताओं के 16 या 17 खिलाड़ियों के ही चयन करने की उम्मीद है। 

अंतिम दो स्थानों के लिए कम से कम चार दावेदार मैदान में है और यह इस पर निर्भर करता है कि टीम प्रबंधन किस तरह का संयोजन चाहता है।

तेज गेंदबाजी विभाग में बुमराह, शमी और भुवनेश्वर का होना तय है ऐसे में विविधता प्रदान करने के लिए चयनकर्ता टीम में बाएं हाथ के सीमर को रखना चाहेंगे।

ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक?

Indian Team to be announced on 15 February for series against Australia

राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज खलील ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले थे और वह अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनादकट रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिर से दौड़ में शामिल हो गए हैं। उनकी अगुवाई में सौराष्ट्र रणजी फाइनल में पहुंचा था।

उनादकट परिपक्व गेंदबाज है। वह अब पहले से अधिक विविधतापूर्ण और तेज गेंदबाज हैं। आईपीएल को ध्यान में रखें तो वह सबसे अनुभवी गेंदबाज भी हैं।

पंत और कार्तिक में से किसी एक का चयन करने के लिए चयनकर्ताओं को माथापच्ची करनी पड़ेगी। ये दोनों ही अच्छे फिनिशर है। पंत को तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में भी रखा जा सकता है। राहुल भी इस स्थान के लिये दौड़ में हैं। उन्हें टीम प्रबंधन का समर्थन भी हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed