{"_id":"66823864b830eeaa4e0382b4","slug":"indian-team-return-disrupts-due-to-hurricane-in-barbados-government-issued-warning-no-update-on-comeback-2024-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2024: खिताब जीतने के बाद अब तक स्वदेश नहीं लौटी रोहित की सेना? सामने आया बड़ा कारण, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2024: खिताब जीतने के बाद अब तक स्वदेश नहीं लौटी रोहित की सेना? सामने आया बड़ा कारण, जानें
Mon, 01 Jul 2024 10:48 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:48 AM IST
सार
दरअसल, बारबाडोस का मौसम पिछले कुछ दिनों से खराब है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ घंटों में वहां चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है। वहीं, 170-200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस स्थिति में ब्रिजटाउन के हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से जीत दर्ज कर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। अब भारतीय फैंस को रोहित शर्मा की सेना का इंतजार है। हालांकि, अब तक टीम इंडिया की रवानगी को लेकर कोई अपडेट आया है। इस बीच खबर है कि बारबाडोस में तूफान की वजह से भारतीय टीम की वापसी में कुछ और दिन लग सकते हैं।
रोहित की कप्तानी में जीता भारत
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहला खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। यही वजह है कि फैंस उनसे मिलने के लिए बेताब हैं। हालांकि, अभी कुछ दिन प्रशंसकों को और इंतजार करना पड़ सकता है।
कैसा है बारबाडोस का मौसम?
दरअसल, बारबाडोस का मौसम पिछले कुछ दिनों से खराब है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ घंटों में वहां चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है। वहीं, 170-200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस स्थिति में ब्रिजटाउन के हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। वहीं, टीम इंडिया को होटल में ही रुकने को कहा गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई उनके लिए चार्टर प्लेन की व्यवस्था कर सकती है।

#WATCH | Hurricane hits Barbados, airport shut down until further order. Curfew imposed in the city from 6 pm, all stores and offices shut down.
विज्ञापन विज्ञापन
Team India and media from India stuck in Barbados as all flights cancelled. pic.twitter.com/j9OvGWp0Ot — ANI (@ANI) July 1, 2024