फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team reaches Trinidad for T20 series, Rohit Sharma Rishabh Pant Video, doubts remain on KL Rahul

IND vs WI VIDEO: टी20 सीरीज के लिए त्रिनिदाद पहुंची भारतीय टीम, रोहित-पंत आए नजर, राहुल पर संशय बरकरार

Tue, 26 Jul 2022 03:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Jul 2022 03:08 PM IST
सार

जो वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है, उसमें केएल राहुल नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में राहुल के टी-20 सीरीज में खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। राहुल हाल ही में ग्रोइन इंजरी की सर्जरी के लिए जर्मनी गए थे। इंजरी से रिकवर करने के बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए।

विज्ञापन
Indian team reaches Trinidad for T20 series, Rohit Sharma Rishabh Pant Video, doubts remain on KL Rahul
ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए त्रिनिदाद पहुंच चुके हैं। भारत और विंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 29 जुलाई से होगी। इस सीरीज के जरिये टीम इंडिया आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगी। इस साल अक्तूबर-नवंबर में टी-20 वर्ल्ड की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के त्रिनिदाद पहुंचने का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कप्तान रोहित, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार बस से टीम होटल पर उतरते देखे जा सकते हैं। सपोर्ट स्टाफ इनका स्वागत भी करते हैं। हालांकि, टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 27 जुलाई को खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है, उसमें केएल राहुल नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में राहुल के टी-20 सीरीज में खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। राहुल हाल ही में ग्रोइन इंजरी की सर्जरी के लिए जर्मनी गए थे। इसके बाद से वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे थे। हालांकि, पिछले हफ्ते (21 जुलाई) राहुल कोरोना संक्रमित हो गए। 
विज्ञापन

Indian team reaches Trinidad for T20 series, Rohit Sharma Rishabh Pant Video, doubts remain on KL Rahul
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह दौरे पर टीम इंडिया के साथ रहेंगे या नहीं। ऐसे में राहुल की वापसी की उम्मीदों को एकबार फिर झटका लगा है। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भारत के कप्तान बनाए गए थे, लेकिन चोट की वजह से नहीं खेल सके थे। 

राहुल पिछले कुछ सालों में फिटनेस की समस्या से जूझते रहे हैं। इनमें कमर में खिंचाव और हैमस्ट्रिंग की चोट शामिल हैं। इसके अलावा सीरीज में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है।

पांच टी-20 मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed