फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team reaches Thiruvananthapuram for T20 Series against South Africa

IND vs SA Video: केरल में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत, बरसाए गए फूल, कल दक्षिण अफ्रीका से पहला मुकाबला

Tue, 27 Sep 2022 04:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 27 Sep 2022 04:12 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। वहीं, अफ्रीकी टीम पहले से यहां पर है और अभ्यास कर रही है। 
 

विज्ञापन
Indian team reaches Thiruvananthapuram for T20 Series against South Africa
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर से हो रही है। सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले से यहां पर है और अभ्यास कर रही है। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर बताया कि हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म करने के बाद भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंची है। इस वीडियो में टीम इंडिया का हैदराबाद से लेकर तिरुवनंतपुरम तक का पूरा सफर दिखाया गया है। 
विज्ञापन


हैदराबाद से निकलने के बाद भारतीय खिलाड़ी रास्ते भर में मस्ती करते हुए तिरुवनंतपुरम पहुंचे। यहां फैंस की भीड़ टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देखने के लिए पहुंची थी। सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों को बस के जरिए होटेल तक पहुंचाया गया। इस बीच फैंस ने खिलाड़ियों की तस्वीरें निकाली। तिरुवनंतपुरम में लोगों के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए गजब का क्रेज दिखा। होटल पहुंचने के बाद कप्तान रोहित सहित सभी खिलाड़ियों को फूल के साथ स्वागत किया गया। होटल स्टाफ की महिलाओं ने भारतीय कोच और खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ पर फूल बरसाए। 
विज्ञापन


Keshav Maharaj: नवरात्रि में धोती पहनकर मंदिर पहुंचा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, लिखा- जय माता दी, शुभ नवरात्रि
विज्ञापन
विज्ञापन

 

होटल के अंदर हर खिलाड़ी को तिलक लगाया गया और माला पहनाई गई। भारत से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम यहां पहुंची थी और उनका स्वागत भी इसी अंदाज में हुआ था। अफ्रीकी खिलाड़ियों को तिलक लगाने और माला पहनाने की तस्वीरें सामने आई थीं।

तीन टी20 और तीन वनडे खेलेगा भारत
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 सितंबर को है। यह मैच तिरुवनंतपुरम में है। इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका को गुवाहाटी और इंदौर में खेलना है। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन वनडे मैच भी खेलेंगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्तूबर को लखनऊ में होगा। इसके बाद दूसरा मैच नौ अक्तूबर को रांची और तीसरा मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में होगा।

Women's Asia Cup: भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला श्रीलंका से, जानें शेड्यूल और टीम के बारे में सबकुछ

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, शाहबाज अहमद।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed