{"_id":"5ff97a9f8ebc3e33dd74a290","slug":"indian-team-management-lodge-complaint-of-racial-abuse-faced-by-jasprit-bumrah-and-mohammed-siraj-during-sydney-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे टेस्ट के दौरान भारतीय टीम पर नस्लभेदी टिप्पणी, टीम इंडिया ने दर्ज करवाई शिकायत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे टेस्ट के दौरान भारतीय टीम पर नस्लभेदी टिप्पणी, टीम इंडिया ने दर्ज करवाई शिकायत
Sat, 09 Jan 2021 04:48 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 09 Jan 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर @cricketAus
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में एक नया विवाद सामने आया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के कुछ समय बाद ही भारतीय टीम प्रबंधन ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तरफ से नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। भारतीय टीम की तरफ से कहा गया है कि सिडनी में चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे और तीसरे दिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भीड़ ने दोनों क्रिकेटरों के साथ दुर्व्यवहार किया और उनपर नस्लीय टिप्पणी की।
विज्ञापन
द टेलीग्राफ में छपी खबर के मुताबिक, कप्तान अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन समेत टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी मैच के बाद दोनों अंपायरों पॉल रिफेल और पॉल विल्सन से मिले और उन्हें बताया कि उनके दो खिलाड़ियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद अंपायर्स, आईसीसी के सुरक्षा अधिकारियों और दोनों खिलाड़ियों के बीच पांच मिनट तक बातचीत हुई। बीसीसीआई ने मैच रेफरी डेविड बून से इसकी लिखित शिकायत दी है और मामला आईसीसी के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में नस्लभेदी मामला सामने आया हो। 13 साल पहले भी सिडनी में ही नस्लीय दुर्व्यवहार के एक मामले ने क्रिकेट की दुनिया को हिलाकर रख दिया था। तब एंड्र्यू साइमंड्स और हरभजन सिंह के बीच यह विवाद हुआ था, जिसमें वहां की अदालत, दोनों क्रिकेट बोर्ड, मीडिया समेत हर कोई शामिल हो गया था। बाद में हरभजन सिंह पर तीन टेस्ट का बैन भी लगाया गया जिसे फिर हटा लिया गया।