फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Team Cricket Record: Bumrah Leads in 140 kmph Deliveries Since 2023, Three Times More Than Siraj

Team India: बुमराह रफ्तार के सौदागर, 2023 से सबसे अधिक 140+ की गति से की गेंदबाजी; सिराज से तीन गुना ज्यादा

Mon, 11 Aug 2025 11:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Aug 2025 11:56 AM IST
सार

बुमराह ने 2023 से अब तक कुल 333 गेंदें 140+ किमी/घंटा की रफ्तार से डाली हैं, जो दूसरे नंबर पर मौजूद मोहम्मद सिराज (118 गेंदें) से लगभग तीन गुना ज्यादा है।

विज्ञापन
Indian Team Cricket Record: Bumrah Leads in 140 kmph Deliveries Since 2023, Three Times More Than Siraj
बुमराह, आकाश दीप और सिराज - फोटो : BCCI

विस्तार

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद से भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। हालांकि, इस युवा टीम ने इंग्लैंड दौरे पर खुद को साबित किया और शुभमन गिल ने दिखा दिया कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। इंग्लैंड दौरे पर भारत ने 2-2 से सीरीज बराबर की। भारत ने वही दो मैच जीते, जिनमें जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे थे, लेकिन इससे इस तेज गेंदबाजी की अहमियत कम नहीं होती।

विज्ञापन

बुमराह भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज
भारतीय टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी की बात हो और बुमराह का नाम न आए, ऐसा संभव ही नहीं। 2023 से अब तक बुमराह ने जिस तरह की रफ्तार और निरंतरता दिखाई है, वह उन्हें टीम इंडिया का सबसे घातक गेंदबाज बनाती है। आंकड़ों के मुताबिक, बुमराह ने इस अवधि में सबसे अधिक 140 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज गेंदें फेंकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिराज से इस मामले में तीन गुना आगे
बुमराह ने 2023 से अब तक कुल 333 गेंदें 140+ किमी/घंटा की रफ्तार से डाली हैं, जो दूसरे नंबर पर मौजूद मोहम्मद सिराज (118 गेंदें) से लगभग तीन गुना ज्यादा है। यह आंकड़ा सिर्फ उनकी गति नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस, अनुशासन और लंबी स्पेल में तेज गति बनाए रखने की क्षमता को भी दर्शाता है। सिराज, जो अपनी आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन बुमराह से काफी पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 90 गेंदें 140+ की रफ्तार से फेंकी हैं।

अनुभवी मोहम्मद शमी इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। हालांकि उन्होंने केवल 32 गेंदें ही 140+ की स्पीड से डाली हैं। इसका कारण चोट और सीमित मैचों में भागीदारी हो सकता है। हर्षित राणा (28 गेंदें) और आकाश दीप (26 गेंदें) भी इस सूची में शामिल हैं, जो हाल में भारतीय टेस्ट टीम में तेज गेंदबाजों के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।

2023 से भारत के लिए टेस्ट में सबसे अधिक 140+ किमी/घंटे की गेंदें

गेंदबाज 140+ किमी/घं गेंदें
जसप्रीत बुमराह 333
मोहम्मद सिराज 118
प्रसिद्ध कृष्णा 90
मोहम्मद शमी 32
हर्षित राणा 28
आकाश दीप 26
विज्ञापन

बुमराह भारत के प्रमुख हथियार
यह उपलब्धि बुमराह के लिए और भी खास है क्योंकि वह केवल गति पर निर्भर गेंदबाज नहीं हैं, बल्कि उनकी लाइन-लेंथ, स्विंग और यॉर्कर का सटीक इस्तेमाल उन्हें बल्लेबाजों के लिए दु:स्वप्न बना देता है। तेज गेंदबाजों के लिए लंबे समय तक 140+ किमी/घंटे की स्पीड बनाए रखना आसान नहीं होता, खासकर टेस्ट क्रिकेट में जहां स्पेल लंबे होते हैं और परिस्थितियां हमेशा मददगार नहीं होतीं। 2023 के बाद से भारतीय पेस अटैक ने विदेशी और घरेलू दोनों परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका जैसी पिचों पर जहां तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम होती है, वहां बुमराह की यह गति भारत के लिए बड़ा हथियार साबित हुई है।

इसलिए दिया जाता है वर्कलोड पर ध्यान
विशेषज्ञों का मानना है कि बुमराह की यह क्षमता आने वाले वर्षों में भी टीम इंडिया को मजबूत बनाए रखेगी। उनकी फिटनेस और तकनीकी कुशलता यह सुनिश्चित करती है कि वह सिर्फ गति से ही नहीं, बल्कि स्मार्ट गेंदबाजी से भी बल्लेबाजों को परेशान करते रहेंगे। यही वजह है कि उनके वर्कलोड पर ध्यान दिया जाता है। मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में उनकी गति जब 140 से कम की रही तो सभी हैरान रह गए थे और यह चर्चा का विषय बन गया था।

कुल मिलाकर, जसप्रीत बुमराह का यह प्रदर्शन साफ बताता है कि वह न केवल भारत के, बल्कि दुनिया के भी शीर्ष तेज गेंदबाजों में शुमार हैं। 140+ की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी करना और ऐसा तीन गुना ज्यादा बार करना, जितना निकटतम प्रतिद्वंदी सिराज ने किया है, यह किसी भी गेंदबाज के लिए गर्व की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed