फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team combination for Manchester test against England Will Kuldeep Yadav give chance in Playing-11?

IND vs ENG: मैनचेस्टर में पाटा विकेट को देखते हुए संयोजन में बदलाव कर सकता है भारत, कुलदीप को मिलेगा मौका?

Sun, 20 Jul 2025 10:08 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Jul 2025 10:08 AM IST
सार

कुलदीप की परंपरागत स्पिन और दोनों तरफ गेंद को टर्न करने की क्षमता इंग्लैंड के आक्रामक बैजबॉल दृष्टिकोण के खिलाफ तुरुप का पत्ता साबित हो सकती है। उनकी गुगली इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

विज्ञापन
Indian team combination for Manchester test against England Will Kuldeep Yadav give chance in Playing-11?
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल 1-2 से पीछे चल रही है। भारतीय टीम प्रबंधन ने निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए एजबेस्टन और लॉर्ड्स में अभी तक तीन ऑलराउंडर और तीन विशुद्ध गेंदबाजों को उतारा है जिसको लेकर आलोचना भी हो रही है। तीसरे मैच में 22 रन की नजदीकी हार के बाद टीम में बदलाव के संकेत हैं। 
विज्ञापन

तीन स्पिनरों के साथ उतरेगा भारत?
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम तीन स्पिनरों को उतार सकती है। तेज गेंदबाज आकाश दीप लॉर्ड्स में फिटनेस को लेकर संघर्ष करते नजर आ रहे थे। माना जा रहा है कि ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होगी और कलाई के स्पिनरों को इससे मदद मिल सकती है। इंग्लैंड टीम के नियमित स्पिनर शोएब बशीर चोट लगने के बाद सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह टीम ने डॉसन को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में भारतीय टीम चौथे टेस्ट मैच में अब तक बाहर बैठे कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दे सकती है। पांच गेंदबाजों की थ्योरी में दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर हो सकते हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का भी मानना है कि पाटा विकेट स्पिनरों का रास आ सकता है। ऐसे में भारत बुमराह और सिराज के साथ तीन स्पिनरों वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को मौका दे सकता है। हालांकि उनका कहना है कि मैनचेस्टर में मौसम से खेल प्रभावित हो सकता है लेकिन यह भारतीय टीम प्रबंधन को देखना है। 
विज्ञापन

अर्शदीप की चोट ने बढ़ाई चिंता 
कार्यभार प्रबंधन को लेकर बुमराह के शेष दो मैचों में से एक में ही उतरने की संभावना है, ऐसे में अगर बुमराह को आराम भी दिया जाता है तो दो तेज गेंदबाजों के साथ कुलदीप को उतारा जा सकता है। अर्शदीप सिंह के हाथ में इसी हफ्ते अभ्यास सत्र में चोट लगी थी। अगर बुमराह मैनचेस्टर में नहीं खेलते हैं तो अर्शदीप को लिया जा सकता था, लेकिन अब इसकी संभावना भी कम है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्शदीप की जगह कवर के तौर पर टीम ने अंशुल कंबोज को बुलाया है। एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट में जब बुमराह नहीं खेले तो आकाश दीप को लिया गया था। तीसरे टेस्ट में जब बुमराह आए तो प्रसिद्ध कृष्णा को आराम दिया गया था। बुमराह ने अभी तक 21.00 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। 

बैजबॉल के खिलाफ कारगर हो सकती है गुगली
कुलदीप की परंपरागत स्पिन और दोनों तरफ गेंद को टर्न करने की क्षमता इंग्लैंड के आक्रामक बैजबॉल दृष्टिकोण के खिलाफ तुरुप का पत्ता साबित हो सकती है। उनकी गुगली इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। मैनचेस्टर में लंबे समय से रहने वाले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज फारुख इंजीनियर का मानना है कि कुलदीप को नीतीश कुमार रेड्डी की जगह प्लेइंग-11 में शामिल करना चाहिए।  

इंग्लैंड के खिलाफ 6 टेस्ट में लिए हैं 21 विकेट
कुलदीप का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने छह टेस्ट में 21 विकेट लिए हैं, जिसमें पिछले साल धर्मशाला टेस्ट में 112 रन पर सात विकेट शामिल हैं। 30 वर्षीय बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने बेकेनहम काउंटी ग्राउंड पर भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन को करीब एक घंटे तक गेंदबाजी की। लीड्स, एजेबस्टन और लॉर्ड्स में खेले गए पिछले तीन टेस्ट मैचों में कुलदीप अंतिम एकादश से बाहर रहे। इन मैचों में जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को दूसरे स्पिनर की भूमिका में प्राथमिकता दी गई। कुलदीप केवल नर्सरी ग्राउंड पर अकेले अभ्यास करते रहे। कुलदीप ने मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में टेस्ट पदार्पण किया था और अब तक केवल 13 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें कई बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 

विदेशी दौरों पर भी टीम प्रबंधन ने अक्सर एक ही स्पिनर को चुना, जिसमें जडेजा या अश्विन को वरीयता मिली। विदेश में तो उनके अब तक चार ही टेस्ट मैच है। अश्विन के पिछले दिसंबर में संन्यास लेने और जसप्रीत बुमराह के तीन से ज्यादा मैचों में अनुपलब्ध रहने के कारण, कुलदीप को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में मौका मिलने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed