फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Team Captain Shubman Gill shares Photos with Family see

Shubman Gill Photos: कप्तान शुभमन का ये अंदाज नहीं देखा होगा! शेरवानी में खूब जचे, बहन शहनील भी साथ दिखीं

Thu, 19 Feb 2026 07:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Feb 2026 07:39 PM IST
सार

Shubman Gill shares Photos with Family: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। गुरुवार को स्टार खिलाड़ी ने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। 

विज्ञापन
Indian Team Captain Shubman Gill shares Photos with Family see
शुभमन गिल परिवार के साथ - फोटो : Shubman Gill (instagram)

विस्तार

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। गुरुवार को स्टार खिलाड़ी ने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। इनमें वह शेरवानी में खूब जच रहे हैं।
विज्ञापन

शेरवानी में दिखा कप्तान शुभमन का खास अंदाज
शुभमन गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह शेरवानी पहने बेहद शानदार अंदाज में नजर आए। पारंपरिक लुक में गिल काफी जच रहे थे। खास बात यह रही कि उनकी बहन शहनील भी तस्वीरों में उनके साथ दिखाई दीं। फैंस को कप्तान का यह एथनिक अवतार काफी पसंद आया और तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)


विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल की तैयारी में जुटे गिल
परिवार के साथ समय बिताने के बाद अब गिल ने क्रिकेट पर पूरा फोकस कर लिया है। आईपीएल से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ प्री-कैंप शुरू कर दिया है। टीम द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए एक वीडियो में शुभमन गिल नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आए। बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान उन्होंने अपने शॉट्स की पूरी रेंज दिखाई और कई दमदार शॉट खेले। उनके अभ्यास को देखने के लिए खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ भी मौजूद रहे।



मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं गिल
हाल के दिनों में शुभमन गिल का समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्हें गर्दन की चोट का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। खराब फॉर्म के चलते गिल को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed