{"_id":"677a72070f8e34d2290c379f","slug":"indian-team-announced-for-disabled-champions-trophy-vikrant-ravindra-keni-gets-captaincy-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा, विक्रांत रविंद्र केनी को मिली कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा, विक्रांत रविंद्र केनी को मिली कप्तानी
Sun, 05 Jan 2025 05:20 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 05 Jan 2025 05:20 PM IST
सार
दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट 2019 के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है। भारत अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : DCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम 12 जनवरी से श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी। इस टूर्नामेंट के लिए रविवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई। विक्रांत रविंद्र केन को 17 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य कोच रोहित जलानी का बयान
दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट 2019 के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है। भारत अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) के राष्ट्रीय चयन पैनल ने मुख्य कोच रोहित जलानी के नेतृत्व में जयपुर में ट्रेनिंग शिविर के बाद टीम का चयन किया। जलानी ने कहा, यह संतुलित टीम है जो किसी भी प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला करने के लिए तैयार है।

डीसीसीआई के महासचिव का बयान
इस टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका के अलावा इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम शामिल हैं। डीसीसीआई के महासचिव रवि चौहान ने कहा, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की भागीदारी पूरे देश के लिए गर्व की बात है। कोलंबो में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से न सिर्फ हमारे खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि इससे खेलों में समान अवसर की महत्ता भी उजागर होगी।

भारतीय टीम : विक्रांत रविंद्र केनी (कप्तान), रविंद्र गोपीनाथ सैंटे (उप-कप्तान), योगेंदर सिंह (विकेटकीपर), अखिल रेड्डी, राधिका प्रसाद, देपेंद्र सिंह (विकेटकीपर), आकाश अनिल पाटिल, सनी गोयत, पवन कुमार, जितेंद्र, नरेंद्र, राजेश, निखिल मन्हास, आमिर हसन, माजिद मागरे, कुणाल दत्तात्रेय फनासे और सुरेंद्र।