फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian T20I team is set to hold a 3 day camp at the Eden Gardens The team will arrive in Kolkata on 18th Jan

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले शिविर में हिस्सा लेगी टीम, तीन दिन तक कैंप करेंगे खिलाड़ी

Fri, 17 Jan 2025 02:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jan 2025 02:31 PM IST
सार

सूर्यकुमार की अगुआई में भारतीय टी20 टीम इस प्रारूप में अपना अभियान जारी रखना चाहेगी। सूर्यकुमार के नेतृत्व में भारत ने श्रीलंका, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीती है।

विज्ञापन
Indian T20I team is set to hold a 3 day camp at the Eden Gardens The team will arrive in Kolkata on 18th Jan
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले कोलकाता में तीन दिवसीय शिविर में हिस्सा लेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम ईडेन गार्डेंस में सीरीज के पहले मैच से पूर्व तीन दिन तक अभ्यास करेगी। टीम के खिलाड़ी 18 जनवरी को कोलकाता पहुंचेंगे और इसके बाद शिविर में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन

टी20 में विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी टीम 
सूर्यकुमार की अगुआई में भारतीय टी20 टीम इस प्रारूप में अपना अभियान जारी रखना चाहेगी। सूर्यकुमार के नेतृत्व में भारत ने श्रीलंका, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीती है। इनमें से कई मैच ऐसे रहे हैं जिसमें रिकॉर्ड टूटे हैं। संजू सैमसन को शीर्ष क्रम पर भेजना भारतीय टीम प्रबंधन के लिए कारगार साबित हुआ है और इसने टीम को इस स्थान पर मजबूती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है जिसमें अभिषेक शर्मा से लेकर नीतीश रेड्डी तक शामिल हैं। भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों में इंग्लैंड को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया के कड़े दौरे के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी करने नहीं आए थे और पीठ में जकड़न के कारण दिक्कतों से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन

शमी की हुई है वापसी 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित की थी जिसमें मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद टीम में वापसी हुई थी। बुमराह की अनुपस्थिति में शमी भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुआई करते नजर आ सकते हैं। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर सैमसन और ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया था। सूत्रों की मानें तो भारतीय टीम की तरह इंग्लैंड भी 18 जनवरी को ही कोलकाता पहुंचेगी। 

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है... 
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed