फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Squash Player Abhay Singh won two gold medals in Asian Doubles Squash Championship

Squash: अभय सिंह ने एशियाई डबल्स स्क्वाश में जीते दो स्वर्ण पदक, जानें किन वर्गों में जीता खिताब

Sun, 07 Jul 2024 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Jul 2024 04:29 PM IST
सार

अभय और जोशना की तीसरी वरीय जोड़ी ने टोंग सेज विंग और टांग मिंग होंग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स फाइनल में 11-8, 10-11, 11-5 से हराया।

विज्ञापन
Indian Squash Player Abhay Singh won two gold medals in Asian Doubles Squash Championship
अभय और जोशन चिनप्पा - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को एशियाई डबल्स स्क्वाश चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। एशियाई खेलों में टीम चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अभय ने वेलावन सेंथिलकुमार के साथ मिलकर पुरुष डबल्स का खिताब जीता।
विज्ञापन


इसके बाद इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अनुभवी जोशना चिनप्पा के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स फाइनल में फतह हासिल की। अभय और वेलावन की शीर्ष वरीय जोड़ी ने पुरुष युगल फाइनल में मलेशिया के ओंग साई हुंग और सियाफिक कमाल की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 11-4, 11-5 से शिकस्त दी। इसके बाद अभय और जोशना की तीसरी वरीय जोड़ी ने टोंग सेज विंग और टांग मिंग होंग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स फाइनल में 11-8, 10-11, 11-5 से हराया। 
विज्ञापन


वेलावन ने कहा,  मैं अभय के लिए बहुत खुश हूं जिन्होंने इस हफ्ते इतना शानदार प्रदर्शन किया। हमें पूरा भरोसा था और हम बेहतर होते रहे। भारत के लिए फिर से खेलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं घुटने की सर्जरी के कारण पिछले पांच महीनों से खेल से दूर थी। डबल्स से वापसी करना अच्छा मौका था ताकि मैं पीएसए टूर पर वापसी कर सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed