Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से मायूस हुआ खेल जगत, सहवाग से लेकर विनेश तक ने जताया दुख
Manmohan Singh Passed Away : गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, चिकित्सकों ने अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके निधन की खबर से खेल जगत भी गमगीन हो गया।
विस्तार
पूर्व पीएम के निधन पर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दुख जताया। उन्होंने कहा- हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।
My heartfelt condolences on the passing away of our former Prime Minister Shri Manmohan Singh ji.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 26, 2024
Om Shanti 🙏🏼 pic.twitter.com/uPkmiCm5C4
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से दुखी हैं। उन्होंने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री, एक सज्जन व्यक्ति और दूरदर्शी नेता डॉ. मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन की खबर से दुखी हूं। संकट के समय में उनका शांत और स्थिर नेतृत्व, जटिल राजनीतिक परिदृश्य को नेविगेट करने की उनकी क्षमता और भारत की क्षमता में उनका अटूट विश्वास, जो वास्तव में उन्हें अलग करता था।
Saddened by the news of sudden demise of former Prime Minister, a thorough gentleman, and a visionary leader, Dr. Manmohan Singh Ji 💔💔What truly set him apart was his calm and steady leadership in times of crisis, his ability to navigate complex political landscapes, and his… pic.twitter.com/WKbjrnADJQ
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 26, 2024
पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह भी पूर्व पीएम के निधन से दुखी हैं। उन्होंने कहा- डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद खबर। एक दूरदर्शी नेता और सच्चे राजनेता जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
Sad news of the passing of Dr. Manmohan Singh Ji. A visionary leader and a true statesman who worked tirelessly for India’s progress. His wisdom and humility will always be remembered. My heartfelt condolences to his loved ones. 🙏 #ManmohanSingh ji
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) December 26, 2024
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा- हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।
Sad to learn about the demise of our former Prime Minister Shri Manmohan Singh ji. Heartfelt condolences to his family and loved ones.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) December 26, 2024
On Shanti 🙏🏼 pic.twitter.com/09tKVnUBdf
कांग्रेस नेता और पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने कहा- भारत ने आज एक ऐसे महानायक को खो दिया, जिन्होंने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता, सादगी और दूरदृष्टि से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। डॉ. मनमोहन सिंह केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे एक विचारक, अर्थशास्त्री और सच्चे देशभक्त थे। उनकी शांत नेतृत्व शैली और आर्थिक दूरदृष्टि ने 1991 के आर्थिक सुधारों से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा स्थापित करने तक, देश को नई दिशा दी। उनकी विनम्रता में गहराई थी और उनके हर शब्द में ज्ञान। देश के प्रति उनकी सेवाओं और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे, सर। एक युग का अंत!
भारत ने आज एक ऐसे महानायक को खो दिया, जिन्होंने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता, सादगी और दूरदृष्टि से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। डॉ. मनमोहन सिंह केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे एक विचारक, अर्थशास्त्री और सच्चे देशभक्त थे।
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) December 26, 2024
उनकी शांत नेतृत्व शैली और आर्थिक दूरदृष्टि ने 1991… pic.twitter.com/JDoXy8PvmV