33 साल की उम्र में प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सचिन ने तारीफ में पढ़े कसीदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। प्रज्ञान ने ट्वीटर पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और सभी तरह के प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए सभी का धन्यवाद देते हुए आगे बढ़ने की बात कही।
It’s time I move on to the next phase of my life. The love and support of each and every individual will always remain with me and motivate me all the time 🙏🏼 pic.twitter.com/WoK0WfnCR7
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) February 21, 2020विज्ञापन
ओझा ने साल 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ कराची में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम की तरफ से कुल 48 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शिरकत की और 144 विकेट चटकाए। प्रज्ञान ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।
सचिन ने तारीफ में पढ़े कसीदे
संन्यास की घोषणा के बाद टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने प्रज्ञान ओझा की जमकर तारीफ की और पुराने दिनों को याद करते हुए मास्टर ब्लास्टर ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रज्ञान ओझा, हमेशा से आपका दिल बड़ा और काम करने का सलीका अच्छा था। आपने 10 विकेट चटकाकर मेरे आखिरी टेस्ट को खास बनाया था। दूसरी पारी के क्लब में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!
.@pragyanojha, it was always great to see your big heart & skill at work. You made my last Test special by picking 10 wickets.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 21, 2020
Welcome to the second innings club, my friend! 🙂 pic.twitter.com/Yh70ldAMSG