फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian players bear balck bands against New Zealand in Icc world test championship final tribute to flying sikh Milkha Singh

ND vs NZ WTC Final 2021: टीम इंडिया ने 'फ्लाइंग सिख' को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर खेल रही मैच

Sat, 19 Jun 2021 05:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 19 Jun 2021 05:06 PM IST
सार

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन मेें खेला जा रहा। इस मुकाबले में टीम इंडिया काली पट्टी बांधकर खेल रही। टीम के काली पट्टी बांधने का मकसद फ्लाइंग सिख को श्रद्धांजलि देना है। 

विज्ञापन
Indian players bear balck bands against New Zealand in Icc world test championship final tribute to flying sikh Milkha Singh
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जा रहा है। इस फाइऩल मुकाबले ये दूसरा दिन है। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। भारत को दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ठोस शुरुआत की है। इस मैच की भारतीय टीम काली पट्टी बांधकर खेल रही है। 

विज्ञापन


दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम ने यह काली पट्टी फ्लाइंग सिख के नाम से मशहुर रहे मिल्खा सिंह के सम्मान में पहनी है। शुक्रवार (18 जून) को इस दिग्गज भारतीय धावक का चंडीगढ़ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने॥ खुद सोशल मीडिया के जरिए मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, मिल्खा सिंह एक ऐसी विरासत जिसने पूरे देश को प्रेरित किया, कभी हार नहीं मानी और अपने सपने को पूरा किया, रेस्ट इन पीस मिल्खा सिंह जी। आपको कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। 


इस फाइनल मुकाबले से पहले खुद बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने लिखा, टीम इंडिया फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर रहे मिल्खा सिंह के सम्मान में मैच में काली पट्टी बांधकर खेल रही है। मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमित होने के बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया था। वह 91 साल के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed