{"_id":"59c4b6854f1c1b9b688b5fa3","slug":"indian-pace-bollower-bhuvneshwar-kumar-said-i-knew-how-to-swing-now-i-also-possess-pace","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी पर दिया यह बड़ा बयान, जानिए क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी पर दिया यह बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कोलकाता में भी बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम इंडिया की जीत में कुमार ने अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि गेंद को स्विंग कराना उन्हें अच्छी तरह आता है। आजकल वह स्विंग पर ध्यान रखने के साथ साथ गेंद को तेज गति से फेंकने की भी कोशिश कर रहे हैं। कुमार ने कहा कि मैच में डेथ यानी अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाजी से रन बनान कठिन होता है। लिहाजा वह अब इन ओवरों में अपनी गेंदों की गति को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि उनकी गेंदों में कम रन बने।
विज्ञापन
पढ़ेंः- रोहित को कैच छोड़ना पड़ा भारी, कप्तान कोहली से सुनना पड़ी ये बात
विज्ञापन
मैच के बाद कॉन्फ्रेंस में भुवनेश्वर ने कहा, 'जब मैं पहली बार टीम में आया था, तो मुझे अपने बॉलिंग में स्विंग करने की आवश्यकता थी। हालांकि एक साल के बाद मैं अपनी गति में वृद्धि करने कि कोशिश की लेकिन मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि इसे कैसे किया जाए'।
पढ़ेंः- टीम इंडिया के प्रदर्शन पर खुश हुए मुख्यचयनकर्ता प्रसाद, कह दी यह बड़ी बात
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने कोलकाता में बेहतरीन गेंदबाजी की । उन्होंने 6.1 ओवरों की गेंदबाजी में 2 मेडन के साथ सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट झटके हैं। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से हराया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 50 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 43.1 ओवर में 202 रन पर ढेर हो गई।