फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian ODI skipper Shubman Gill Abhishek Sharma and Arshdeep Singh in Punjab squad for Vijay Hazare Trophy

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे गिल, अभिषेक और अर्शदीप सिंह, पंजाब टीम में किए गए शामिल

Mon, 22 Dec 2025 07:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Dec 2025 07:21 PM IST
सार

शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Indian ODI skipper Shubman Gill Abhishek Sharma and Arshdeep Singh in Punjab squad for Vijay Hazare Trophy
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे शुभमन गिल अब विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे। गिल अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं और उनकी नजरें इस 50 ओवर के टूर्नामेंट से लय हासिल करने पर टिकी होंगी। गिल को पंजाब टीम में शामिल किया गया है और उनके अलावा टी20 में विश्व कप नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी टीम में शामिल हैं। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के निर्देश के बाद हुआ चयन 
यह चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप में अनिवार्य भागीदारी के निर्देश के अनुरूप है। गिल को टी20 विश्व कप के लिए घोषित भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। अभिषेक और अर्शदीप नियमित रूप से भारत के लिए टी20 मैच खेलते हैं। अर्शदीप को अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज की टीम में शामिल किया जाता है तो वह और गिल विजय हजारे ट्रॉफी में शुरुआती दो तीन मैचों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे। अभिषेक कुछ अधिक मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते है।
विज्ञापन


पंजाब ग्रुप सी में शामिल 
पंजाब को ग्रुप सी में प्रबल दावेदार मुंबई के साथ रखा गया है। टीम शुरुआती दो मैचों में महाराष्ट्र (24 दिसंबर) और छत्तीसगढ़ (26 दिसंबर) का सामना करेगी। मुंबई और पंजाब का मुकाबला आठ जनवरी को होगा और उस समय तक मुंबई के रोहित शर्मा और पंजाब के गिल दोनों ही उपलब्ध नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी और सुखदीप बाजवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed