IND vs WI: आखिरी टेस्ट मैच से पहले गौतम गंभीर के आवास पर पहुंची भारतीय टीम, कोच ने किया स्पेशल डिनर का आयोजन
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों और टीम के सपोर्ट स्टाफ को अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया। बुधवार को भारतीय टीम शुभमन गिल के नेतृत्व में कोच के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंची।
विस्तार
#WATCH | Indian Men's Cricket team and support staff arrive at the residence of team India head coach Gautam Gambhir, in Delhi
— ANI (@ANI) October 8, 2025
He has hosted a special dinner for them ahead of the second and final Test against the West Indies, which begins on October 10 at the Arun Jaitley… pic.twitter.com/QFhSGRoQDo
#WATCH | Indian Men's Cricket team and support staff leave from the residence of team India head coach Gautam Gambhir, in Delhi
— ANI (@ANI) October 8, 2025
Gautam Gambhir hosted a special dinner for them ahead of the second and final Test against the West Indies, which begins on October 10 at the Arun… https://t.co/rzx5LI0cq0 pic.twitter.com/VxusXSeWai
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला गया था। भारत ने यह मुकाबला पारी और 140 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह जीत भारत ने मुकाबले के तीसरे ही दिन अपने नाम कर ली। भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित की और वेस्टइंडीज पर 286 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी। जवाब में मेहमान टीम पूरी तरह बिखर गई और शनिवार को पूरे दो सत्र भी नहीं टिक सकी। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 146 रन पर सिमट गई।
भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में एक और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल अपने अंक बढ़ाए बल्कि अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मजबूती से जगह बना ली है। हालांकि, शीर्ष-दो के लिए अभी भारतीय टीम को और लड़ाई लड़नी है। ताजा स्थिति के अनुसार, भारत ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं, जिनमें से तीन जीते, दो हारे और एक ड्रॉ रहा। इसके चलते भारत के पास कुल 40 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत 55.56% हो गया है। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए यह हार बेहद निराशाजनक रही। टीम ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और सभी में हार झेली है। वेस्टइंडीज का खाता अब तक नहीं खुला और वह 0 अंक के साथ छठे पायदान पर है।