Indore Pitch Controversy: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इंदौर पिच पर ICC को घेरा, भारतीय फैंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इंदौर पिच के मामले पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने आईसीसी को घेरने की कोशिश की, लेकिन भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया।
विस्तार
इंदौर में दो दिन में ही 30 विकेट गिर गए थे। इसके बाद मुकाबला तीसरे दिन खत्म हो गया और ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल करते हुए सीरीज का स्कोर 2-1 कर दिया था। इस मैच के बाद पिच की जमकर आलोचना हुई और मैच रेफरी ने इसे खराब करार दिया। इसके साथ ही इंदौर को तीन डिमेरिट अंक दिए गए।
😂😂😂
— Darren Lehmann (@darren_lehmann) March 27, 2023
बीसीसीआई ने पिच की रेटिंग को लेकर आईसीसी के पास अपील की और आईसीसी ने फुटेज देखने के बाद रेटिंग को खराब से बदलकर औसत से नीचे कर दिया। इसके साथ ही डिमेरिट अंक भी घटकर तीन से एक हो गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने आईसीसी को घेरने की कोशिश की।
India beat you last 4 bgt . I can understand your pain 😃
— j.sandhu (@jsandhu_j) March 28, 2023
ऑस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट ने इसे हास्यास्पद करार दिया। पिच की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया "भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए वास्तव में खराब पिच तैयार की, लेकिन एक अपील के बाद पिच की रेटिंग 'खराब' से अपग्रेड करने में कामयाब रहे!" इस ट्वीट के साथ शेयर किए गई खबर की हेडलाइन थी "ऑस्ट्रेलिया-भारत टेस्ट के बाद पिच रेटिंग पर आईसीसी की हास्यास्पद प्रतिक्रिया।" इस ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व कोच ने हंसने वाले तीन इमोजी शेयर किए।
— Shubham (@Shubham_Tidke_) March 27, 2023
भारतीय फैंस को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और पूर्व कोच का यह व्यवहार पसंद नहीं आया। इसके बाद फैंस ने जमकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और वहां की मीडिया का मजाक बनाया। अधिकतर फैंस ने कहा कि भारत लगातार चार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीत चुका है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को ज्यादा दर्द हो रहा है। वहीं, कुछ फैंस ने सैंडपेपर कांड को भी याद किया, जिसमें स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट दोषी पाए गए थे।
better then sandpaper eh?
— ZD (@Shashwa53226410) March 28, 2023
Cry more
— Ash (@Ashsay_) March 27, 2023
India retain the border gavaskar trophy forth times in a row 🤗🤗
Next time choose a better picture to convey your cringe than poor staff sweeping the pitch.
— cricBC (@cricBC) March 27, 2023
You are free to conclude that BCCI commited a felony by getting the rating changed, but visually you are asserting something else.