{"_id":"5f1e9d098ebc3e63e3292b54","slug":"indian-cricketers-set-to-train-at-motera-stadium-in-bio-secure-environment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोटेरा में लगेगा टीम इंडिया का कैंप, पहली बार जैव-सुरक्षित वातावरण में अभ्यास करेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोटेरा में लगेगा टीम इंडिया का कैंप, पहली बार जैव-सुरक्षित वातावरण में अभ्यास करेंगे खिलाड़ी
Mon, 27 Jul 2020 02:54 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 27 Jul 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के आगाज की तारीख का एलान हो गया है, लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी कोरोना महामारी के चलते अभी भी घरों में बंद हैं। आईपीएल या किसी भी सीरीज से पहले उन्हें अभ्यास की जरूरत है। इसे देखते हुए बीसीसीआई अहमदाबाद के मोटेरा में बने सरदार पटेल स्टेडियम में ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने की तैयारी में है। इसमें में सभी अनुबंधित खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में पुनर्निर्माण के बाद पहली बार जैव-सुरक्षित वातावरण में क्रिकेटरों का प्रशिक्षण अगले महीने शुरू हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया मोटेरा में 18 अगस्त से चार सितंबर तक बायो सिक्योर माहौल में ट्रेनिंग करेगी। इस कैंप के लिए गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बीसीसीआई की सर्वोच्च परिषद की बैठक के दौरान प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए बंगलूरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी और धर्मशाला सहित कई स्थानों पर चर्चा की गई। अंतत: मोटेरा स्टेडियम पर सहमति बनी। मोटेरा के पास अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ-साथ आलीशान आवास केंद्र भी हैं।
विज्ञापन
जीसीए के अधिकारी ने कहा कि मोटेरा में ही कैंप का आयोजन होगा। अधिकारी ने बताया है कि हम 60 लोगों की टीम के यहां आने की उम्मीद कर रहे हैं, जिसमें 26 खिलाड़ी और 18 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ होगा। इसके अलावा सिक्योरिटी टीम, किचन स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
ये खिलाड़ी होंगे कैंप का हिस्सा
विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर।
मोटेरा की खासियतें
- विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में तीन प्रैक्टिस ग्राउंड्स, क्लब हाउस, ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल और एक इनडोर क्रिकेट एकेडमी भी बनाई गई है
- स्टेडियम का स्ट्रक्चर ऐसा है कि जब भी कोई खिलाड़ी बाउंड्री मारे तो स्टेडियम में बैठने वाला हर क्रिकेट प्रेमी उस बाउंड्री को देख पाए।
- कार और स्कूटर की पार्किंग व्यवस्था की गई है। जिसमें 4 हजार कार और 10 हजार दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है।
- स्टेडियम में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं।
- स्टेडियम के पास मेट्रो लाइन भी लाई गई है।