भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल मंगलवार को अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। चहल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की तस्वीर साझा की है। बता दें कि इस लेग स्पिनर ने कोरियोग्राफर और यूट्यूब शख्सियत धनश्री वर्मा से अगस्त में सगाई की थी।
शादी के बंधन में बंध गए युजवेंद्र चहल, मंगेतर धनश्री संग लिए सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्पीनर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'हमने किसी मोड़ पर एक साथ सफर शुरू किया और पाया कि हमेशा साथ रहेंगे क्योंकि अनंत काल और उससे भी आगे के समय के लिए हमने साथ जीवन गुजारने का फैसला किया।'
22.12.20 💍
We started at “Once Upon A Time” and found “Our Happily Ever After,” coz’ finally, #DhanaSaidYuz for infinity & beyond! pic.twitter.com/h7k3G3QrYx
बता दें कि चहल की पत्नी धनश्री वर्मा यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो को काफी लाइक और कमेंट मिलते हैं। धनश्री इसके साथ ही साथ डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं, वह अपनी खुद की डांस कंपनी धनश्री वर्मा कंपनी चलाती हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल 2020 के दौरान धनश्री भी चहल के साथ यूएई में मौजूद। धनश्री अक्सर मैच के दौरान चहल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट करती दिखती थीं।
मालूम हो कि चहल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को टी-20 सीरीज जिताने में चहल का अहम योगदान रहा था।