{"_id":"5fd0916a3e9e3e398d68c9be","slug":"indian-cricketer-mandeep-singh-takes-part-in-farmers-protest-in-singhu-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL का स्टार बल्लेबाज किसानों के आंदोलन में कूदा, टीम इंडिया के लिए भी दिखा चुका दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL का स्टार बल्लेबाज किसानों के आंदोलन में कूदा, टीम इंडिया के लिए भी दिखा चुका दम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनदीप सिंह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्र और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के बेनतीजा रहने के साथ हजारों किसान नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मंगलवार रात को बुलाई गई बैठक में कोई समाधान नहीं निकला।
2 of 5
क्रिस गेल और मनदीप सिंह
- फोटो : ट्विटर @ipl
किसानों को अब दुनिया भर से समर्थन मिलना शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के बाद खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां अपने अवॉर्ड वापस कर विरोध जता रहीं हैं। इस बीच भारत के लिए तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले मनदीप सिंह भी किसान आंदोलन से जुड़ गए।
3 of 5
मनदीप सिंह
- फोटो : PTI
28 वर्षीय मनदीप सिंह पंजाब के रणजी कप्तान होने के साथ-साथ आईपीएल का बड़ा नाम भी हैं। कई फ्रैंचाइजियों के साथ खेल चुके दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 13वें सीजन के दौरान ही अपने पिता को भी खोया, लेकिन वह स्वदेश वापस नहीं लौटे और दो दिन बाद केकेआर के खिलाफ अर्धशतक ठोक उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किसानों के साथ मनदीप सिंह
- फोटो : ट्विटर @mandeeps12
मनदीप सिंह पहले भारतीय एक्टिव क्रिकेटर हैं जो किसानों के प्रदर्शन से जुड़े। मनदीप और उनके बड़े भाई हरविंदर सिंह दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे और किसानों के लिए अपने समर्थन जाहिर किया। मीडिया से बात करते हुए इस क्रिकेटर ने कहा कि, 'अगर मेरे पिता जिंदा होते तो वह जरूर गर्व महसूस करते कि उनके बेटों ने इसमें कोई योगदान दिया है।'
विज्ञापन
5 of 5
मनदीप सिंह
- फोटो : ट्विटर @mandeeps12
उन्होंने आगे कहा, 'किसान इस ठंड में शांति पूर्वक विरोध कर रहे हैं। वे जिन हालात में रह रहे हैं वह दिल-दुखाने वाला है। ट्रैक्टर उनका घर बन गया है, लेकिन वे शिकायत नहीं कर रहे हैं। वे काफी खुश और उत्साहित हैं। सारा देश किसानों के किए कामों पर चलला है, और इस मुद्दे को जितना जल्दी हो सके सुलझाना बहुत जरूरी है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।