{"_id":"6421b4292c0924ac92063fc0","slug":"indian-cricketer-kedar-jadhav-father-mahadev-jadhav-has-gone-missing-in-pune-city-police-complaint-lodged-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedar Jadhav Father: क्रिकेटर केदार जाधव के पिता को पुलिस ने कुछ घंटों में ही ढूंढ निकाला, घर से हुए थे लापता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kedar Jadhav Father: क्रिकेटर केदार जाधव के पिता को पुलिस ने कुछ घंटों में ही ढूंढ निकाला, घर से हुए थे लापता
Tue, 28 Mar 2023 02:43 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:43 AM IST
सार
केदार जाधव भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लंबे समय तक खेले हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का भी प्रतिनिधित्व किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में केदार जाधव ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पिता के साथ केदार जाधव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव के पिता महादेव जाधव महाराष्ट्र के पुणे स्थित घर से लापता हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद में पुलिस ने मुस्तैदी से तलाशी अभियान चलाया और कुछ ही घंटों में उन्हें पुणे शहर के मुंढवा इलाके से ढूंढ निकाला। पुणे पुलिस ने केदार जाधव के पिता महादेव को सकुशल ढूंढने की जानकारी दी है।
इससे पहले, जानकारी सामने आई थी कि महादेव जाधव कथित तौर पर 27 मार्च (सोमवार) को सुबह 11:30 बजे के बाद से पुणे के कोथरोड इलाके से लापता हैं। महादेव जाधव ने रविवार सुबह 11.30 बजे के करीब रिक्शा लिया था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौट पाए। उनका फोन भी बंद बताया जा रहा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुणे पुलिस अधिकारी के मुताबिक, केदार जाधव के पिता महादेव जाधव पुणे शहर के कोथरूड इलाके से लापता हुए थे। इस मामले में अलंकार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले केदार
केदार जाधव की बात करें तो वह भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लंबे समय तक खेले हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का भी प्रतिनिधित्व किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में केदार जाधव ने शानदार प्रदर्शन किया।
केदार जाधव ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था डेब्यू
केदार जाधव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 2014 में किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रांची में पहला वनडे 16 नवंबर 2014 को खेला था। 73 वनडे में जाधव ने 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाए। जाधव ने 27 विकेट भी अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो जाधव ने नौ मैचों में 20.33 की औसत से 58 रन बनाए। आईपीएल में 93 मैचों में 22.15 की औसत से 1196 रन बनाए। उन्होंने चार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।