फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricketer Hanuma Vihari Says Humiliated, Lost Self-Respect in Andhra Pradesh team; Ranji Trophy vs MP

Ranji Trophy: हनुमा विहारी ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप तो भड़का आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, जांच के दिए आदेश

Mon, 26 Feb 2024 10:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Feb 2024 10:57 PM IST
सार

विहारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के एक खिलाड़ी के पिता राजनेता हैं और उन्होंने संघ पर कप्तानी से हटाने के लिए दबाव बनाया। विहारी की जगह रिकी भुई को कप्तान बनाया गया।

विज्ञापन
Indian Cricketer Hanuma Vihari Says Humiliated, Lost Self-Respect in Andhra Pradesh team; Ranji Trophy vs MP
हनुमा विहारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने आंध्र प्रदेश क्रिकेटसंघ (एसीए) पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश क्रिकेट में राजनीतिक हस्तक्षेप चरम पर है और यही वजह है कि उन्हें टीम की कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा। विहारी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि उन्होंने बंगाल के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम के 17वें खिलाड़ी पर चिल्ला दिया था। इसके बाद मामला बिगड़ गया था। विहारी के मुताबिक, उस खिलाड़ी के पिता राजनेता हैं और उन्होंने संघ पर कप्तानी से हटाने के लिए दबाव बनाया। विहारी की जगह रिकी भुई को कप्तान बनाया गया।
विज्ञापन


अब इस पूरे मामले पर आंध्र प्रदेश क्रिकेट ने नाराजगी जताई है और कहा है कि विहारी के खिलाफ जांच होगी। एसीए ने बयान जारी कर कहा, ''विहारी के अभद्र भाषा के इस्तेमाल और अपमानजनक व्यवहार के बारे में टीम के साथियों, सहयोगी स्टाफ और एसीए प्रशासकों से शिकायतें मिली थीं। एसीए सभी शिकायतों की गहन जांच करेगा और उचित कार्रवाई के बारे में सूचित किया जाएगा। यह हमारे ध्यान में आया है कि विहारी ने बंगाल के खिलाफ रणजी मैच के दौरान सबके सामने एक खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से मौखिक रूप से गाली दी थी। प्रभावित खिलाड़ी ने एसीए के पास एक आधिकारिक शिकायत दायर की है।''
विज्ञापन

विहारी ने नोट में क्या लिखा?
विहारी ने लिखा- हमने आखिरी तक लड़ाई की, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं निकला। आंध्र के साथ एक और क्वार्टर फाइनल में हार गए। यह पोस्ट किसी तथ्य को लेकर है जो मैं सबको कहना चाहता हूं। बंगाल के खिलाफ मैच में मैं कप्तान था। मैंने उस मैच में 17वें खिलाड़ी पर चिल्लाया था और उसने जाकर अपने पिता से शिकायत की जो कि एक राजनेता हैं। उसके पिता ने फिर संघ से मेरे खिलाफ एक्शन लेने को कहा। हमने पिछले साल के फाइनलिस्ट बंगाल के खिलाफ 410 रन चेज किया, लेकिन इसके बावजूद मुझे कप्तानी छोड़ने को कहा गया, जबकि मेरी कोई गलती नहीं थी। मैंने कभी किसी खिलाड़ी को निजी तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन संघ को लगा कि एक साधारण खिलाड़ी उस खिलाड़ी से ज्यादा महत्वपूर्ण है जिसने अपने शरीर को जोखिम में डाल दिया था और बाएं हाथ से बल्लेबाजी की थी। उस खिलाड़ी के साथ भेदभाव करना ठीक समझा जिसने आंध्रे को पिछले सात साल में पांच बार नॉकआउट में पहुंचाया और 16 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है।

Indian Cricketer Hanuma Vihari Says Humiliated, Lost Self-Respect in Andhra Pradesh team; Ranji Trophy vs MP
ट्रॉफी के साथ दक्षिण क्षेत्र के कप्तान हनुमा विहारी - फोटो : सोशल मीडिया
आंध्र प्रदेश के लिए नहीं खेलेंगे विहारी
विहारी ने प्रण लिया कि वह फिर कभी आंध्र प्रदेश के लिए नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अपमानित और शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा- मुझे शर्मिंदगी महसूस हुई, लेकिन मैं सिर्फ इस वजह से इस सीजन में खेलना जारी रखा क्योंकि मैं इस खेल का सम्मान करता हूं और अपनी टीम का सम्मान करता हूं। सबसे दुखद बात यह है कि संघ को लगता है कि खिलाड़ी उनकी हर बात सुनेंगे क्योंकि वह टीम में उन्हीं की वजह से हैं। मैं अपमानित और शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं और आज से पहले तक मैंने इस बारे में कभी चर्चा नहीं की। मैंने फैसला किया है कि मैं आज के बाद कभी आंध्र के लिए नहीं खेलूंगा और यह फैसला मैंने आत्म सम्मान के लिए लिया है। मैं टीम से प्यार करता हूं। मुझे खुशी है कि एक टीम के रूप में हर सीजन जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन संघ हमें बढ़ने नहीं देना चाहता।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश को क्वार्टर फाइनल में हार मिली
आंध्र प्रदेश की टीम 2023-24 सीजन के क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश से चार रन से हार गई। विहारी ने इस मैच में 55 रन की अहम पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को सेमीफाइनल में नहीं ले जा सके। विहारी 2022 से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेला था। उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 839 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed