टीम इंडिया की यंग ब्रिगेड की नई सनसनी राहुल चाहर ने सगाई कर ली है। IPL में अपने दमदार प्रदर्शन के बूते वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड इशानी को जीवनसंगिनी बनाने का फैसला लिया है।
महज 20 साल की उम्र में इस भारतीय क्रिकेटर ने चुनी जीवनसंगिनी, सामने आया VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की पेस ब्रिगेड के नए जांबाज और बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में हैट्रिक लेने वाले दीपक चाहर ने अपने छोटे भाई की सगाई की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस कार्यक्रम में उनके सभी परिवार वाले मौजूद थे।
दीपक चाहर ने इस सगाई की फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि, 'वो उन भाग्यशाली लोगों में से एक हैं, जिन्हें अपनी पारी की शुरुआत करने में अपने जीवन का प्यार मिला। राहुल चाहर भाई में तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।'
A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9) on
सगाई के वीडियोज दीपक चाहर की मॉडल बहन मालती चाहर ने भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि, 'एक चाहर तो गया। इतनी कम उम्र में ऐसा करने के लिए हिम्मत होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने इशानी का चाहर परिवार में आने का स्वागत भी किया।'
A post shared by Malti Chahar(Meenu) (@maltichahar) on
बता दें कि राहुल चाहर जहां स्पिनर हैं तो दीपक चाहर तेज गेंदबाज हैं। दोनों ही भाई IPL 2020 में अपने दमदार खेल से भारतीय टीम में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगे।