फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricket Team Will Create World Record if Ind Beat AFG 3rd T20 Match Surpasses Pakistan

T20 Series Whitewash: विश्व रिकॉर्ड से एक जीत दूर है टीम इंडिया, पाकिस्तान को पीछे छोड़ इतिहास रचेगा भारत

Wed, 17 Jan 2024 02:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 02:12 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने अब तक आठ टी20 सीरीज में विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करते ही टीम इंडिया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करेगी।

विज्ञापन
Indian Cricket Team Will Create World Record if Ind Beat AFG 3rd T20 Match Surpasses Pakistan
द्विपक्षीय टी20 सीरीज रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। तीन मैच की सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर भारत ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। अब भारत की कोशिश तीसरा मैच जीतकर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने की होगी। अगर टीम इंडिया ऐसा करने में सफल रहती है तो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। 
विज्ञापन


तीन या उससे ज्यादा मुकाबलों ने वाली टी20 सीरीज की बात करें तो अब तक भारत और पाकिस्तान ने संयुक्त रूप से सबसे अधिक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ किया है। दोनों टीमों ने आठ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा मैच जीतते ही भारत नौवीं सीरीज में क्लीन स्वीप करेगा और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बाद इंग्लैंड की टीम चार क्लीन स्वीप के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने तीन बार ऐसा किया है।
विज्ञापन

 
भारत ने इन सीरीज में क्लीन स्वीप किया
वर्ष सीरीज मैचों की संख्या
2019-2020 न्यूजीलैंड बनाम भारत 5
2015-2016 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 3
2017-2018 भारत बनाम श्रीलंका 3
2018-2019 भारत बनाम वेस्ट इंडीज 3
2019-2020 वेस्ट इंडीज बनाम भारत 3
2021-2022 भारत बनाम न्यूजीलैंड 3
2021-2022 भारत बनाम वेस्ट इंडीज 3
2021-2022 भारत बनाम श्रीलंका 3

जून में विश्व कप से पहले यह भारत का अंतिम टी20 मैच होगा और टीम प्रबंधन नहीं चाहेगा कि मोहाली और इंदौर की तरह इस मैच में भी भारत एकतरफा जीत हासिल करे। भारत ने सीरीज के दोनों मैच छह विकेट से अपने नाम किए। पहला मुकाबला 159 रन का पीछा करते हुए 17.3 ओवर और दूसरा मुकाबला 15.4 ओवर में 173 रन का पीछा करते हुए जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीरीज में टीम इंडिया बेहद आक्रामक रवैये के साथ खेली है। यह शिवम दुबे और विराट कोहली की बल्लेबाजी में साफ देखने को मिला है। कोहली इंदौर में 14 महीने बाद भारत के लिए टी20 मैच खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने 181 की स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों में 29 रन बनाए। उनकी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी में खास बात यह थी कि उन्होंने अफगान स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को किस तरह खेला। कोहली ने मुजीब की सात गेंदों पर 18 रन बनाए और उनके खिलाफ 257 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। कोहली स्पिन के खिलाफ हमेशा धीमी गति से खेलते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने आक्रामक रवैया अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed