फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल रन चेज, तीसरी बार हासिल किया 300 से अधिक का लक्ष्य

Tue, 19 Jan 2021 01:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 19 Jan 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team top five successful chases in Test cricket
टीम इंडिया - फोटो : twitter@ICC

भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन के मैदान में चार विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। आखिरी टेस्ट मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली। चौथी पारी में शुभमन गिल, पुजारा और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 328 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और पहली बार गाबा के मैदान में जीत दर्ज करने में सफल रही। भारत की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। 





1932 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाली टीम ने 89 साल के अपने टेस्ट इतिहास में कई बार बड़े लक्ष्य का पीछा किया है। उसने एक बार 400 से ऊपर और अब दो बार 300 से ऊपर के लक्ष्य को हासिल किया है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं टेस्ट क्रिकेट में भारत के अब तक के सबसे सफल चेज पर।

Indian cricket team top five successful chases in Test cricket
Sunil Gavaskar - फोटो : social Media

भारत ने सबसे बड़ा रन चेज 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में 406 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इस दौरान भारतीय टीम ने 147 ओवर की बल्लेबाजी की थी। इस मैच की पहली पारी में सिर्फ 228 रन पर सिमटने वाली भारतीय टीम ने आखिरी पारी में सुनील गावस्कर (102) और गुंडप्पा विश्वनाथ (112) रन की शतकीय पारी और मोहिंदर अमरनाथ के 85 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज के 405 रन के विशाल लक्ष्य को अपने नाम किया था।

Indian cricket team top five successful chases in Test cricket
sehwag and sachin

इसके बाद 32 साल बाद भारत ने एक बार फिर से 350 से अधिक के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया। इस बार भारत के सामने थी दिग्गजों से भरी इंग्लैंड की मजबूत टीम। साल 2008 में 11-15 दिसंबर को दोनों टीमें चेन्नई में सीरीज के पहले टेस्ट में आमने-सामने थीं। यहां भारतीय टीम इंग्लैंड के पहली पारी के 316 रनों के जवाब में 241 रन ही बना पाई। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 311 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और भारत के सामने 387 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने सचिन तेंदुलकर (103) की शतकीय पारी और सहवाग (83), गंभीर (66) और युवराज सिंह (85) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से चार विकेट गंवाकर जीत दर्ज कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricket team top five successful chases in Test cricket
ashwin test

भारत का चौथा सबसे बड़ा चेज 2011 में हुआ था जब भारतीय टीम ने दिल्ली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के 276 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था। भारत की तरफ से चौथी पारी में वीरेंद्र सहवाग (55), सचिन तेंदुलकर (76) और वीवीएस लक्ष्मण (58) ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। इस मैच में पहली पारी में प्रज्ञान ओझा और दूसरी पारी में अश्विन ने छह-छह विकेट चटकाए थे। 

विज्ञापन
Indian cricket team top five successful chases in Test cricket
sourav ganguly

इस सूची में भारत की पांचवीं सबसे बड़ी जीत श्रीलंका में आई थी। साल 2001 में श्रीलंका के दौरे पर गई टीम इंडिया ने कैंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 264 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इस मैच में कप्तान सौरव गांगुली ने 98 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जबकि राहुल द्रविड़ ने 75 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed