{"_id":"60068d508ebc3e2f2741ebed","slug":"indian-cricket-team-historic-win-in-brisbane-defeated-australia-and-defended-border-gavaskar-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये नया भारत है! गाबा में तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का तिलिस्म, रचा नया इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ये नया भारत है! गाबा में तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का तिलिस्म, रचा नया इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम ने युवा खिलाड़ियों के दम पर मंगलवार को ब्रिस्बेन में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के पसंदीदा मैदान पर उसे करारी शिकस्त देकर भारत ने इतिहास बदल दिया है। भारत ने यहां आखिरी दिन छह विकेट गंवाकर 328 रन के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है।
2 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
रहाणे के रनबांकुरों की जीत ने गाबा में भारत को उसकी पहली जीत दिला दी। साथ ही यह लगातार दूसरी बार है जब भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया है।
3 of 4
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
भारत की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के माथे पर एक बड़ा कलंक भी लग गया। गाबा कई वर्षों से ऑस्ट्रेलिया का अभेद्य किला रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान में पिछले 33 सालों में कभी हार का सामना नहीं किया था। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में अपने पिछले सातों टेस्ट मुकाबले जीते थे। ऑस्ट्रेलिया को ब्रिसबेन में आखिरी बार हार नवंबर 1988 में वेस्ट इंडीज के हाथों मिली थी। लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@ICC
बता दें कि आखिरी टेस्ट दोनों टीमों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा लेकिन अंत में बाजी भारत के नाम रही। यहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 369 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 186 रन पर छह विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने 123 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की और टीम के स्कोर को 336 तक ले गए। इसके बाद तीसरी पारी में भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने पांच और शार्दुल ने चार विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया को 294 रनों पर समेट दिया। अंत में शुभमन गिल (91), चेतेश्वर पुजारा (56) और ऋषभ पंत (89*) के दम पर भारत ने 328 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।