फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team has arrived in Durban for four-match T20I series against South Africa BCCI Shares Video

IND vs SA: भारतीय टीम टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंची, बीसीसीआई ने साझा किया वीडियो

Mon, 04 Nov 2024 11:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Nov 2024 11:28 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच डरबन में होगा। दक्षिण अफ्रीका टीम की कमान एडेन मार्करैम संभालेंगे और इस टीम में गेराल्ड कोएट्जे और मार्को जेनसेन जैसे तेज गेंदबाज भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Indian cricket team has arrived in Durban for four-match T20I series against South Africa BCCI Shares Video
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ आठ नवंबर से चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। नियमित मुख्य कोच गौतम गंभीर बॉर्डर-गावस्कर ट्ऱॉफी की तैयारियों में जुटे हैं जिस कारण इस दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम कोच के तौर पर टीम के साथ आए हैं। इस टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आई टीम के खिलाड़ियों ने डरबन पहुंचने पर कुछ मस्ती भी की और दक्षिण अफ्रीका की संस्कृति को लेकर कुछ सवाल जवाब भी किए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल खिलाड़ियों के साथ क्विज खेलते दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक ने तिलक वर्मा से सवाल पूछा, क्या दक्षिण अफ्रीका एकमात्र देश है जिसकी तीन राजधानी है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच डरबन में होगा। दक्षिण अफ्रीका टीम की कमान एडेन मार्करैम संभालेंगे और इस टीम में गेराल्ड कोएट्जे और मार्को जेनसेन जैसे तेज गेंदबाज भी शामिल हैं। दूसरी तरफ, भारतीय टीम में सूर्यकुमार के अलावा अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, रिंकू सिंह और तिलक जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को भी टीम में जगह मिली है। 

टी20 सीरीज के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें इस प्रकार है...
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, यश दयाल।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करैम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जे, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, एंडिले सिमिलेने, लूथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed