फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय क्रिकेट में होगा ऐतिहासिक बदलाव, डे-नाईट टेस्ट मैच खेल सकती है टीम इंडिया

Thu, 24 Oct 2019 02:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Oct 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team could play day night test during bangladesh series
डे-नाईट टेस्ट - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में पहली बार हो सकता है बड़ा बदलाव। नवंबर में होने वाली भारत बांग्लादेश की टेस्ट सीरीज में पहली बार गुलाबी गेंद से डे-नाईट टेस्ट का आयोजन हो सकता है। एक प्रमुख समाचार एजेंसी के मुताबिक इस बारे में बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली और कप्तान विराट कोहली के बीच गुरुवार को चर्चा हो सकती है।

Indian cricket team could play day night test during bangladesh series
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

नए अध्यक्ष गांगुली हमेशा से डे-नाईट टेस्ट के पक्षधर रहे हैं। हालांकि गांगुली अपनी बात को कप्तान और टीम पर नहीं थोपना चाहते हैं और इस मामले में कप्तान और टीम प्रबंधन को फैसले लेने के लिए छोड़ा है।

Indian cricket team could play day night test during bangladesh series
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश की टीम को नवंबर में भारत दौरे पर आना है जहां उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, दोनों टीमें पहला टेस्ट 14 नवंबर से इंदौर में और दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से कोलकाता में खेलेंगी। हालांकि डे-नाईट टेस्ट को लेकर अभी कोई बड़ा फैसला नहीं हुआ है लेकिन 50 प्रतिशत उम्मीद है कि दोनों में से कोई एक टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से खेला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricket team could play day night test during bangladesh series
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले जब गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में डे-नाईट टेस्ट की शुरुआत की थी। इसे देखते हुए भी यह उम्मीद जताई जा रही है कि गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद इस बारे में फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Indian cricket team could play day night test during bangladesh series
ICC BCCI

बता दें कि काफी समय से बीसीसीआई से डे-नाईट टेस्ट कराने की मांग आईसीसी करता रहा लेकिन बीसीसीआई इसके पक्ष में नहीं रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed