फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में बनी दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत जान छूट जाएंगे पसीने

Thu, 24 Oct 2019 01:21 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
ITC launches worlds most expensive chocolate Fabelle Trinity Truffles Extraordinaire
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट - फोटो : Social media

आमतौर पर जहां लोगों को 100-200 रुपये की चॉकलेट ही महंगी लगती है, वहीं अगर आपसे कहा जाए कि दुनिया में एक चॉकलेट ऐसी भी है, जिसकी कीमत लाखों में है, तो जाहिर है आपको हैरानी तो होगी ही। लेकिन यह बिल्कुल सच है। भारत की मशहूर कंपनी आईटीसी ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बनाई है। 

Trending Videos
ITC launches worlds most expensive chocolate Fabelle Trinity Truffles Extraordinaire
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट - फोटो : Social media

इस चॉकलेट का नाम 'ट्रिनिटी - ट्रफल्स एक्ट्राऑर्डिनेयर' है। प्रति किलो इस चॉकलेट की कीमत 4.3 लाख रुपये है। सबसे महंगा होने की वजह से इस चॉकलेट का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। 

ITC launches worlds most expensive chocolate Fabelle Trinity Truffles Extraordinaire
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट - फोटो : Social media

दुनिया के सबसे महंगे चॉकलेट को तीन वैरिएंट में बनाया गया है। पहले वैरिएंट में ताहितियन वनीला बीन्स के साथ टोस्टेड कोकोनट गैनेस है, जबकि दूसरे वैरिएंट में घाना डार्क चॉकलेट और जमैका ब्लू माउंटेन कॉफी का मिश्रण है और तीसरे वैरिएंट में एक्सट्रीम वेस्ट स्रोत से हासिल डॉमिनिक डार्क चॉकलेट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ITC launches worlds most expensive chocolate Fabelle Trinity Truffles Extraordinaire
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट - फोटो : Social media

इस चॉकलेट को फ्रांस के मशहूर शेफ फिलिप कॉन्टिसिनी और फैबेल के मास्टर चॉकलेटियर ने मिलकर बनाया है। आपको बता दें कि फिलिप वर्तमान में 'पेस्ट्री ऑफ ड्रीम्स' के सह-संस्थापक और वहां के प्रमुख पेस्ट्री शेफ हैं।  

विज्ञापन
ITC launches worlds most expensive chocolate Fabelle Trinity Truffles Extraordinaire
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट - फोटो : Social media

हाथ से बने एक लकड़ी के बॉक्स में इस चॉकलेट की बिक्री होगी। एक बॉक्स में 15 ट्रफल्स होंगे और प्रत्येक का वजन 15 ग्राम होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि चॉकलेट के इस एक बॉक्स की कीमत एक लाख रुपये रखी गई है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed