{"_id":"687bd01faa59a1d9a4059fc3","slug":"indian-cricket-team-arrives-in-manchester-for-the-fourth-test-match-in-the-five-match-series-against-england-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए मैनचेस्टर पहुंची भारतीय टीम, 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए मैनचेस्टर पहुंची भारतीय टीम, 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा मुकाबला
Sat, 19 Jul 2025 10:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:34 PM IST
सार
भारत इस मैच को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है, लेकिन उसके लिए मैनचेस्टर में राह आसान नहीं होगी। उसका सामना इंग्लैंड से एक ऐसे मैदान पर है, जहां हमने कभी कोई टेस्ट नहीं जीता।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
विस्तार
शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम चौथे टेस्ट मैच के लिए मैनचेस्टर पहुंच गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है और उसकी नजरें अब सीरीज में वापसी करने की होगी। भारत को अगर सीरीज में बने रहना है तो यह मैच हर हाल में जीतना होगा।
विज्ञापन
टीम ने बेकेनहैम में किया था अभ्यास
इंग्लैंड में लॉर्ड्स टेस्ट में मिली करीबी हार के बाद भारतीय टीम ने गुरुवार को बेकेनहैम के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में नेट अभ्यास किया था। भारत इस मैच को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है, लेकिन उसके लिए मैनचेस्टर में राह आसान नहीं होगी। उसका सामना इंग्लैंड से एक ऐसे मैदान पर है, जहां हमने कभी कोई टेस्ट नहीं जीता। एक से एक बड़े कप्तानों के नेतृत्व में भारत ने मैनचेस्टर में टेस्ट खेला, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। अब गिल के पास इतिहास रचने का मौका है।

#WATCH | England | Indian Cricket Team arrives in Manchester for the Fourth Test Match in the five-match series against England.
— ANI (@ANI) July 19, 2025
England is leading the test match series by 2-1. pic.twitter.com/2qPRrJz7AR
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनचेस्टर में भारत का रिकॉर्ड
भारत ने अब तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में कुल नौ टेस्ट खेले हैं। इसमें से चार टेस्ट इंग्लैंड जीतने में कामयाब रहा है, जबकि पांच टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। टीम इंडिया के पास हार और ड्रॉ के इस सिलसिले को तोड़ने का बेहतरीन मौका है और एक जीत सीरीज को दिलचस्प बना देगी। भारत अगर मैनचेस्टर में 2-2 से बराबरी करने में कामयाब रहता है तो इंग्लैंड के ऊपर दबाव आ जाएगा। फिर सबकुछ 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट से तय होगा। टीम इंडिया का कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड बर्मिंघम के एजबेस्टन में भी था, लेकिन गिल की टीम इतिहास रचने में कामयाब रही थी। अब मैनचेस्टर में एक बार फिर भारतीय टीम पूरा दमखम लगाने की कोशिश करेगी।

पंत के खेलने पर संशय
मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। तीसरे टेस्ट में पंत ने 74 और 9 रन की पारी खेली थी। खेल के दौरान उन्हें बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में चोट लगी थी, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। वह मैच के बाकी समय विकेटकीपिंग नहीं कर पाए। उनकी अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, चौथे टेस्ट के लिए टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि पंत खेलने के लिए फिट होंगे।