फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team achieved unique feat, Captain Virat Kohli clean sweep for third time in foreign

ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत, विदेश में तीसरी बार कोहली की कप्तानी में क्लीन स्वीप

Mon, 03 Feb 2020 06:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 03 Feb 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team achieved unique feat, Captain Virat Kohli clean sweep for third time in foreign
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : पीटीआई

टीम इंडिया ने रविवार को माउंट मोनगानुई में न्यूजीलैंड को पांचवें टी-20 मैच में 7 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 5-0 से जीत ली। भारत पांच मैचों की सीरीज में क्लीन करने वाला पहला देश बन गया। लगातार पांच मैच हारने वाली न्यूजीलैंड टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड हो गया। घर में इस प्रारूप में यह उसकी 59 मैचों में 23वीं हार रही।

विज्ञापन

भारत ने पहली बार लगातार 8वां टी-20 मैच जीता। इससे पहले टीम इंडिया तीन मर्तबा (2012-19) लगातार सात मैच जीत चुकी है। इस प्रारूप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है जिसने लगातार 12 मैच 2016 में जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित ओवरों में विराट कोहली विदेश में तीन सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 की जीत से पहले पिछले साल वेस्टइंडीज को टी-20 में 3-0 से और 2017 में श्रीलंका को पचास ओवरों के प्रारूप में 5-0 से हराया था।

विज्ञापन

विराट कोहली 15 में से 10 द्विपक्षीय सीरीज जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस (09) को पीछे छोड़ा। अब न्यूजीलैंड से तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी जिसका पहला मुकाबला पांच फरवरी को हैमिल्टन में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed