फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: कट सकता है भारतीय क्रिकेटर्स का भी वेतन, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया इशारा

Sat, 16 May 2020 08:45 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 16 May 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
Indian cricket players can face salary cuts, hints bcci president Sourav ganguly
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस ने न सिर्फ लोगों की जान सस्ती कर दी बल्कि दुनियाभर में आर्थिक संकट जैसे हालात भी पैदा कर दिए। ऐसे विकट समय में न सिर्फ खेल प्रतियोगिताएं बंद हैं बल्कि कई देशों के क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के वेतन में भी कटौती कर दी। अब लगता है दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI में भी ऐसा हो सकता है।

Indian cricket players can face salary cuts, hints bcci president Sourav ganguly
- फोटो : सोशल मीडिया

बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली ने इशारों-इशारों में ही कह दिया है कि भारतीय क्रिकेटर्स को भी यह आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। सौरव गांगुली की माने तो अगर आईपीएल 2020 रद्द होता है तो फिर खिलाड़ियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Indian cricket players can face salary cuts, hints bcci president Sourav ganguly
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

पूर्व भारतीय कप्तान ने मिड-डे से कहा है, 'हमें अपनी वित्तीय स्थिति की जांच करनी होगी। IPL की मेजबानी नहीं करने से बोर्ड को 4 हजार करोड़ का नुकसान होगा, ऐसे में वेतन कटौती की जा सकती है। सौरव ने कहा कि, 'अगर आईपीएल होता है तो हमें पे-कट के बारे में नहीं सोचना होगा, हम चीजों को संभाल लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricket players can face salary cuts, hints bcci president Sourav ganguly
ipl 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

29 मार्च से खेले जाने वाला आईपीएल लॉकडाउन की वजह से टलता ही गया बाद में इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया। खाली स्टेडियम में आईपीएल मैच कराने को लेकर गांगुली ने कहा कि इससे लोगों में आईपीएल के लिए खिंचाव कम हो जाएगा। अगर मैच कम लोगों के बीच कराया जाता है और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। पुलिस को कठोर होना होगा। ऐसी परिस्थिति में टूर्नामेंट होना गंभीर मसला है।

विज्ञापन
Indian cricket players can face salary cuts, hints bcci president Sourav ganguly
- फोटो : अमर उजाला

इससे पहले BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट आयोजन रद्द हो जाने और अनिश्चितकाल के लिए आईपीएल टल जाने से नुकसान तो हुआ है, लेकिन खिलाड़ियों के वेतन में कटौती इस समस्या से उबरने का आखिरी विकल्प होगा। बोर्ड इस नुकसान की भरपाई के लिए अपने खर्च में कटौती करेगा और राजस्व के दूसरे माध्यम तलाशेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed