वर्ल्ड कप 2015 में उड़ेगी भारतीय दर्शकों की नींद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप शुरू होने में अब 16 दिन शेष रह गए है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले क्रिकेटर्स के साथ-साथ क्रिकेट फेंस सभी क्रिकेट के इस महाकुंभ के शुरू होने को लेकर काफी उत्साहित है।
साथ ही वर्ल्ड कप को और बेहतर बनाने के लिए आईसीसी ने आज ही वर्ल्ड कप 2015 ऐप लांच कर दर्शकों को बेहतरीन तोहफा दिया है। इस एनरॉयड ऐप से क्रिकेट फेंस पल पल की जानकारी बिना किसी व्यवधान के प्राप्त कर सकते हैं।
वर्ल्ड कप के सभी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हो रहे हैं। अलग महाद्वीप में होने के चलते वहां और भारत के समय में काफी अंतर है। इसलिए वहां दिन में शुरू होने वाले मैचों भारत में तड़के ही श्ाुरू हाे जाएंगे।
जानते हैं क्या-क्या होगी मैच की टाइमिंग.....
न्यूजीलैंड में होने वाले मैच देंगे परेशानी
वर्ल्ड कप 2015 के सभी मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की धरती में होंगे। न्यूजीलैंड में होने वाले मैच भारतीय दर्शकों के लिए ज्यादा सिरदर्दी बन सकते हैं। क्योंकि यहां होने वाले मैच को देखने के लिए आपको तड़के 3:30 बजे उठना होगा।
वर्ल्ड कप में 12 मैच न्यूजीलैंड में होंगे। इसमें टीम इंडिया के भी कुछ मैच शामिल है। इन्हेें देख्ाने के लिए आपको 3:30 बजे उठना होगा।
परेशानी सिर्फ न्यूजीलैंड में होने वाले मैचों को लेकर ही नहीं है, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में भी होने वाले मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू होंगे। वहीं, दिन-रात के मैच भारत में सुबह 9 बजे शुरू हो जाएंगे।
यदि आप गहरी नींद लेने के आदी हैं और क्रिकेट देखना भ्ाी पसंद करते हैं तो जल्द ही आपको इन दोनों में से किसी एक से समझौता करना पड़ सकता है।