फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Coach Rahul Dravid is excited to play against Pakistan thrice in Asia Cup listen what he said in Video

Video: एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर उत्साहित हैं कोच द्रविड़, शेड्यूल जारी होने के बाद कही यह बात

Thu, 20 Jul 2023 09:50 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 09:50 AM IST
सार

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैच हो सकते हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मैच दो सितंबर को होगा। इसके बाद सुपर-4 और फाइनल में भी दोनों टीमें भिड़ सकती हैं। 
 

विज्ञापन
Indian Coach Rahul Dravid is excited to play against Pakistan thrice in Asia Cup listen what he said in Video
एशिया कप में दो सितंबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है। यह टूर्नामेंट पहली बार हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी सभी नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। टीम इंडिया पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेलेगी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेल सकती हैं। भारत और पाकिस्तान को नेपाल के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। इस वजह से दोनों टीमों के बीच पहला मैच दो सितंबर को होना तय है। वहीं, दोनों टीमों का सुपर-4 में पहुंचना भी लगभग तय है। यहां भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच हो सकता है। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो इसी टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। 
विज्ञापन


भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने एशिया कप के शेड्यूल और इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर उत्सुकता जाहिर की है। बीसीसीआई की तरफ से उनका एक वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो में द्रविड़ पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेलने और फाइनल जीतने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल द्रविड़ ने कहा "शेड्यूल जारी हो चुका है और पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेलने के लिए आपको सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करना पड़ेगा। ऐसे में हम एक बार में एक ही चीज सोच रहे हैं। हम बहुत ज्यादा सोचने में यकीन नहीं करते हैं। हम एक बार में एक ही मैच के बारे में सोचते हैं। हमें ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और नेपाल के साथ एक-एक मैच खेलना है। हम फिलहाल उन मैच के बारे में सोच रहे हैं। हमें ये दोनों मैच जीतने हैं फिर देखना है कि टूर्नामेंट कैसे आगे बढ़ रहा है। अगर हमें पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेलने का मौका मिलता है तो यह काफी मजेदार होगा। इसका मतलब होगा कि हम फाइनल में पहुंचेंगे और उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान भी फाइनल में पहुंचेगा। हम यह फाइनल मैच खेलना चाहेंगे और इसे जीतना चाहेंगे, लेकिन सबसे पहले हमें अपने शुरुआती दो मैच जीतने होंगे।"

एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान के साथ होगा। वहीं, दूसरे ग्रुप मैच में टीम इंडिया चार सितंबर को नेपाल से भिड़ेगी। यहां, जीत हासिल करने पर भारत सुपर-4 में जगह बनाएगा।

टूर्नामेंट का शेड्यूल
तारीख मैच जगह
30 अगस्त पाकिस्तान बनाम नेपाल मुल्तान
31 अगस्त बांग्लादेश बनाम श्रीलंका कैंडी
2 सितंबर पाकिस्तान बनाम भारत कैंडी
3 सितंबर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान लाहौर
4 सितंबर भारत बनाम नेपाल कैंडी
5 सितंबर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका लाहौर
  सुपर-4 राउंड  
6 सितंबर A1 बनाम B2 लाहौर
9 सितंबर B1 बनाम B2 कोलंबो
10 सितंबर A1 बनाम A2 कोलंबो
12 सितंबर A2 बनाम B1 कोलंबो
14 सितंबर A1 बनाम B1 कोलंबो
15 सितंबर A2 बनाम B2 कोलंबो
  फाइनल  
17 सितंबर सुपर4- 1 बनाम 2 कोलंबो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed