फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain Rohit Sharma test positive for Covid 19, BCCI and his own mistakes caused it

Rohit Sharma Corona: इन गलतियों की वजह से कोरोना संक्रमित हुए रोहित शर्मा, अब पंत या कोहली कौन होगा कप्तान?

Sun, 26 Jun 2022 11:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 11:35 AM IST
सार

रोहित से पहले रविचंद्रन अश्विन और विराट कोहली भी कोरोना संक्रमित हो चुके थे, लेकिन बीसीसीआई और खुद रोहित ने इससे कोई सबक नहीं लिया। इसी वजह से वो भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Indian Captain Rohit Sharma test positive for Covid 19, BCCI and his own mistakes caused it
रोहित शर्मा और विराट कोहली फैंस के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। भारत को एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेलना है, जो पिछले साल कोरोना की वजह से नहीं हो सका था, लेकिन इस बार भी इस मैच पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार के दिन अभ्यास मैच में रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी नहीं की थी। इसकी वजह किसी को समझ नहीं आ रही थी, क्योंकि रोहित बहुत अच्छी फॉर्म में भी नहीं हैं और लय में लौटने के लिए अभ्यास मैच जरूरी है, लेकिन देर रात तक उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


अब टीम इंडिया को पहला टेस्ट कप्तान रोहित के बिना भी खेलना पड़ सकता है। ऐसे में ऋषभ पंत टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि, रोहित के फिट होने की भी उम्मीद है, क्योंकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दौरान केन विलियम्सन और टॉम लाथम भी कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन दोनों तीसरे टेस्ट मैच में खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है रोहित की स्थिति
रोहित शर्मा को रैपिड एंडीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है। अब रोहित को लगातार आरटीपीसीआर टेस्ट कराने होंगे और कोरोना से उबरने तक आइसोलेशन में रहना होगा। आरटीपीसीआर टेस्ट में लगातार निगेटिव आने पर रोहित जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं। 

ये गलतियां पड़ गई भारी
भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले रविचंद्रन अश्विन कोरोना संक्रमित हुए थे। इंग्लैंड पहुंचने के बाद विराट कोहली को भी संक्रमण हुआ। इसके बावजूद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को बायो बबल में रखने के बारे में नहीं सोचा। इसके साथ ही रोहित और विराट बिना मास्क लगाए लंदन में घूमते रहे। उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी ली, जिसमें मास्क नदारद था। इस पर बीसीसीआई ने नाराजगी भी जताई थी। अब रोहित शर्मा अहम मौके पर संक्रमित हो चुके हैं। 

29 मई को खत्म हुए आईपीएल में सभी खिलाड़ी बायो बबल में रह रहे थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू होते ही बीसीसीआई ने बायो बबल खत्म कर दिया। खिलाड़ी लंबे समय से बायो बबल से होने वाली थकान और वर्कलोड को लेकर शिकायत कर रहे थे। हालांकि, बीसीसीआई ने वर्कलोड कम करने की लिए मैच की संख्या तो कम नहीं की, लेकिन बायो बबल हटाकर खिलाड़ियों को मुश्किल में डाल दिया। 

क्यों सुरक्षित था बायो बबल?
बायो बबल में खिलाड़ियों से मिलने वाले सभी सदस्या किसी भी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आते हैं। उनके पास आने वाली हर चीज को सैनिटाइज किया जाता है। इससे कोरोना का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है, क्योंकि समूह का कोई भी सदस्य बाहरी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आता है। 

शमी ने भी नहीं की बल्लेबाजी.
अभ्यास मैच में शनिवार को मोहम्मद शमी ने भी बल्लेबाजी नहीं की। हालांकि, शमी ने किस वजह से बल्लेबाजी नहीं की, इसका खुलासा नहीं किया गया है। जब टीम इंडिया गेंदबाजी करेगी तो यह साफ होगा कि शमी ने बल्लेबाजी क्यों नहीं की थी। अगर टीम का कोई दूसरा खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित होता है तो बीसीसीआई ने इसकी तैयारी कर ली है। इसी वजह से शनिवार के दिन आर साई किशोर, कमलेश नागरकोटी और नवदीप सैनी से भी गेंदबाजी कराई गई। ताकि जरूरत पड़ने पर ये खिलाड़ी भारत के लिए खेल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed