फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain Rohit Sharma statement before three matches ODI series against Sri Lanka commence from Friday

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित ने दिया बड़ा बयान, गंभीर की कोचिंग को लेकर कही ये बात

Thu, 01 Aug 2024 05:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Aug 2024 05:53 PM IST
सार

रोहित की टीम गंभीर के मार्गदर्शन में इस सत्र में नई यात्रा शुरू कर रही है जिसमें कुछ शीर्ष स्तर के टूर्नामेंट खेले जाने हैं और इसमें अगले साल के शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है। गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक है।

विज्ञापन
Indian Captain Rohit Sharma statement before three matches ODI series against Sri Lanka commence from Friday
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत के बाद रोहित और विराट कोहली इस सीरीज से मैदान पर उतरेंगे। रोहित ने सीरीज की शुरुआत से पहले कहा कि अब समय है कि हम टी20 विश्व कप में मिली जीत की खुशी से आगे बढ़ें। रोहित ने साथ ही मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर भी अपनी राय रखी जिन्होंने श्रीलंका दौरे से ही कार्यभार संभाला है।  
विज्ञापन

रोहित की टीम गंभीर के मार्गदर्शन में इस सत्र में नई यात्रा शुरू कर रही है जिसमें कुछ शीर्ष स्तर के टूर्नामेंट खेले जाने हैं और इसमें अगले साल के शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है। गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक है। मालूम हो कि रोहित ने विश्व कप जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अब हमें आगे बढ़ने की जरूरत'
रोहित ने कहा, मैंने क्रिकेट से दूर अच्छा समय बिताया। विश्व कप जीतने के बाद घर वापस आना एक शानदार अहसास था जिसमें दिल्ली और मुंबई में अनुभव अद्भुत रहा। लेकिन अब हमें आगे बढ़ना होगा क्योंकि क्रिकेट आगे बढ़ता है। हमने बीते समय में जो कुछ भी प्रदर्शन किया है, वो उस विशेष समय के लिए अच्छा था। लेकिन समय आगे बढ़ता रहता है और हमें भी आगे बढ़ते रहना चाहिए। पिछले साल घरेलू मैदान पर 50 ओवर के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भी टीम ने यही तरीका अपनाया था। 2023 विश्व कप के बाद भी यही हुआ था। हमें तब बहुत निराशा हुई थी लेकिन हमें आगे बढ़ना था और विश्व कप का इंतजार करना था। अब जब टी20 विश्व कप खत्म हो गया है तो हमें एक टीम के रूप में यह सोचना होगा कि हमारे आगे क्या है। एक बड़ा टूर्नामेंट आने वाला है। 
विज्ञापन

गंभीर को लेकर क्या बोले रोहित?
भारतीय कप्तान ने माना कि गंभीर का कोचिंग का तरीका उनके पूर्ववर्तियों से अलग होगा। उन्होंने कहा, गौतम गंभीर ने बहुत क्रिकेट खेला है और वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट से जुड़े रहे हैं। निश्चित रूप से पिछले सहयोगी स्टाफ से यह अलग होगा। राहुल द्रविड़ के कोच बनने से पहले रवि शास्त्री थे। हर व्यक्ति अलग तरह से काम करता है। मैं गंभीर को बहुत लंबे समय से जानता हूं और हमने साथ में थोड़ा बहुत क्रिकेट खेला है। वह बहुत स्पष्ट है और वह जानते हैं कि वह टीम से क्या चाहते हैं। हमने टीम की कमियों के बारे में, अच्छी चीजों के बारे में और टीम को क्या जरूरत है, इस बारे में बात की है। टीम को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा हुई है।

रोहित ने नए कोच के बारे में कहा, गौतम भाई ड्रेसिंग रूम में काफी मजेदार चीजें करते हैं, बहुत सारे चुटकुले सुनाते हैं। मुझे नहीं लगता कि हमें उनके निजी व्यक्तित्व के बारे में बात करनी चाहिए जैसे कि वह हंसते हैं या नहीं। हर किसी का अपना तरीका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed